A
Hindi News पैसा बाजार Stock Market Highlights: सेंसेक्स 463 और निफ्टी 174 अंकों की बढ़त के साथ बंद, ये स्टॉक्स हुए रॉकेट

Stock Market Highlights: सेंसेक्स 463 और निफ्टी 174 अंकों की बढ़त के साथ बंद, ये स्टॉक्स हुए रॉकेट

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 21 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए, जबकि बाकी की सभी 9 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, sbi, titan, ultratech cement, tata st- India TV Paisa Image Source : PTI सोमवार को तेजी के साथ बंद हुए शेयर बाजार

Stock Market Highlights 9 February, 2026: घरेलू शेयर बाजार में आज अच्छी तेजी देखने को मिली। हफ्ते के पहले दिन, सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 463.15 अंकों (0.55 प्रतिशत) की तेजी के साथ 84,043.55 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 173.60 अंकों (0.68 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 25,867.30 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि बाजार ने हरे निशान में ही कारोबार की शुरुआत की थी। शनिवार को भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते की घोषणा के बाद आज बाजार में निवेशकों का पॉजिटिव रिएक्शन देखने को मिला।

एसबीआई के शेयरों में तूफानी तेजी

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 21 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए, जबकि बाकी की सभी 9 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से 34 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 16 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल भारतीय स्टेट बैंक का शेयर सबसे ज्यादा 7.46 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ, जबकि पावरग्रिड के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

बढ़त के साथ बंद हुए टाइटन, टाटा स्टील समेत ये स्टॉक्स

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज टाइटन के शेयर 2.78 प्रतिशत, टाटा स्टील 2.56 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 2.52 प्रतिशत, एटरनल 1.91 प्रतिशत, बीईएल 1.85 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 1.52 प्रतिशत, ट्रेंट 1.30 प्रतिशत, इंडिगो 1.11 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.04 प्रतिशत, एलएंडटी 0.98 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.78 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.73 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.60 प्रतिशत, सनफार्मा 0.58 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.45 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.42 प्रतिशत, टीसीएस 0.19 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.14 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.05 प्रतिशत और बजाज फिनसर्व के शेयर 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

इन शेयरों में हुआ नुकसान

वहीं दूसरी ओर, सोमवार को आईटीसी के शेयर 1.07 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.89 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.68 प्रतिशत, इंफोसिस 0.65 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.41 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.17 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.14 प्रतिशत और एक्सिस बैंक के शेयर 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Latest Business News