1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Highlights: सेंसेक्स 394 और निफ्टी 119 अंकों की बढ़त लेकर बंद, बैंकिंग स्टॉक्स में जोरदार तेजी

Stock Market Highlights: सेंसेक्स 394 और निफ्टी 119 अंकों की बढ़त लेकर बंद, बैंकिंग स्टॉक्स में जोरदार तेजी

आज बैंकिंग स्टॉक्स में जोरदार तेजी देखने को मिली और बीएसई बैंकेक्स 2 प्रतिशत से भी ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुआ।

nifty 50, sensex, share market today, indigo, titan- India TV Hindi
Image Source : PTI हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार

Stock Market Highlights 9 June, 2026: मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार ने बढ़त लेकर हरे निशान में कारोबार बंद किया। अमेरिका और ईरान के बीच शांति के संकेतों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। इन बड़े कारणों से आज बाजार में भी खरीदारी का माहौल रहा। आज बैंकिंग स्टॉक्स में जोरदार तेजी देखने को मिली और बीएसई बैंकेक्स 2 प्रतिशत से भी ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुआ। हफ्ते के दूसरे दिन, आज बीएसई का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 394.50 अंकों (0.54 प्रतिशत) की बढ़ोतरी के साथ 73,918.76 अंकों पर और निफ्टी 50 भी 119.10 अंक (0.52 प्रतिशत) उछलकर 23,242.10 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि सोमवार को बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। कल, बीएसई सेंसेक्स 719.08 अंकों (0.97 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 73,524.26 अंकों पर और निफ्टी 50 भी 243.70 अंक (1.04 प्रतिशत) टूटकर 23,123.00 अंकों पर बंद हुआ था।

इंडिगो के शेयर में जोरदार तेजी

मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से 18 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 12 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की भी 50 में से 31 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 19 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एयरलाइन कंपनी इंडिगो के शेयर आज सबसे ज्यादा 4.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

बैंकिंग शेयरों में शानदार तेजी

सेंसेक्स के बाकी स्टॉक्स की बात करें तो आज एसबीआई के शेयर 2.13 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.99 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.92 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.84 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.81 प्रतिशत, ट्रेंट 1.79 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.56 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.23 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 1.19 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.17 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.15 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.12 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.09 प्रतिशत, एलएंडटी 0.66 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.46 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.32 प्रतिशत और आईटीसी के शेयर 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

इन शेयरों ने कराया नुकसान

वहीं दूसरी तरफ, मंगलवार को एनटीपीसी के शेयर 1.82 प्रतिशत, पावर ग्रिड 1.67 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.02 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.98 प्रतिशत, एटरनल 0.91 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.57 प्रतिशत, सन फार्मा 0.45 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.39 प्रतिशत, बीईएल 0.22 प्रतिशत, टीसीएस 0.09 प्रतिशत और एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.02 प्रतिशत के नुकसान के साथ बंद हुए।

Latest Business News