1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 12 August, 2026 Stock Market Highlights: लाल निशान में बंद हुआ बाजार, टाटा ग्रुप के शेयरों में गिरावट

12 August, 2026 Stock Market Highlights: लाल निशान में बंद हुआ बाजार, टाटा ग्रुप के शेयरों में गिरावट

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

sensex, nifty 50, tcs, sbi, share market news- India TV Hindi
Image Source : PTI शेयर बाजार में गिरावट

12 August, 2026 Stock Market Highlights: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार ने गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार बंद किया। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 187.90 अंकों (0.24 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 77,966.35 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 35.75 अंकों यानी 0.15 प्रतिशत के नुकसान के साथ 24,435.95 अंकों पर बंद हुआ। हफ्ते के तीसरे ट्रेडिंग सेशन में टाटा ग्रुप के शेयरों में 4 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। टाटा सन्स के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के इस्तीफा देने के बाद, टाटा ग्रुप के शेयरों में ये गिरावट आई।

निफ्टी की 50 में से 30 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद

शुक्रवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 8 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 21 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए और एक कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की भी 50 में से 17 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 30 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए और 3 कंपनियों के शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए।

टाटा ग्रुप के शेयर में भारी गिरावट

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसज (TCS) के शेयर आज सबसे ज्यादा 3.71 प्रतिशत के नुकसान के साथ बंद हुए।

भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट समेत ये शेयर हरे निशान में हुए बंद

सेंसेक्स के अन्य शेयरों में आज भारती एयरटेल के शेयरों ने 1.16 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.56 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.54 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.45 प्रतिशत, बीईएल 0.12 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.07 प्रतिशत और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों ने 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार बंद किया। इनके अलावा, एचडीएफसी बैंक के शेयर आज बिना किसी बदलाव के बंद हुए।

बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

वहीं दूसरी ओर, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 1.67 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.57 प्रतिशत, एलएंडटी 0.19 प्रतिशत, एटरनल 1.18 प्रतिशत, इन्फोसिस 1.03 प्रतिशत, आईटीसी 0.97 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.86 प्रतिशत, ट्रेंट 0.86 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.71 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.61 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.59 प्रतिशत, इंडिगो 0.38 प्रतिशत, सन फार्मा 0.26 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.24 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.21 प्रतिशत, टाइटन 0.18 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.12 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.08 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.05 प्रतिशत और एशियन पेंट्स के शेयर 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

ये भी पढ़ें

Union Bank of India ने FD की ब्याज दरों किया बदलाव, जानिए अब 1 से 5 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर कितना मिलेगा रिटर्न?

Latest Business News