1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 6 August, 2026 Stock Market Highlights: हरे निशान में बंद हुआ बाजार, रिलायंस में बंपर तेजी, पावर ग्रिड के शेयर क्रैश

6 August, 2026 Stock Market Highlights: हरे निशान में बंद हुआ बाजार, रिलायंस में बंपर तेजी, पावर ग्रिड के शेयर क्रैश

हफ्ते के चौथे ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स 373.76 अंकों (0.48%) की तेजी के साथ 78,954.76 अंकों पर बंद हुआ।

sensex, nifty 50, reliance industries, power grid, share market news- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK हरे निशान में बंद हुआ बाजार

6 August, 2026 Stock Market Highlights: गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। इसके अलावा, गुरुवार को एसबीआई, बीईएल, आईसीआईसीआई बैंक, एटरनल के शेयरों में भी बंपर तेजी दर्ज की गई। बताते चलें कि इस हफ्ते बाजार ने लगातार चौथे दिन हरे निशान में कारोबार शुरू किया था

11 अंकों की मामूली बढ़त लेकर बंद हुआ निफ्टी

हफ्ते के चौथे ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स 373.76 अंकों (0.48%) की तेजी के साथ 78,954.76 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 11.35 अंकों (0.05 प्रतिशत) की बहुत ही मामूली बढ़त लेकर 24,636.00 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि आज सेंसेक्स 201.43 अंकों की तेजी के साथ खुला था और निफ्टी ने 16.35 अंकों की तेजी के साथ कारोबार शुरू किया था।

निफ्टी 50 की सिर्फ 15 कंपनियों के शेयर ही हरे निशान में हुए बंद

बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 11 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और 16 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए, जबकि 3 कंपनी के शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की भी 50 में से सिर्फ 15 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 34 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए और 1 कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में जबरदस्त तेजी

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर आज सबसे ज्यादा 3.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, महारत्न सरकारी कंपनी पावर ग्रिड के शेयर आज सबसे ज्यादा 3.99 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ बंद हुए।

एसबीआई, बीईएल समेत इन शेयरों ने हरे निशान में बंद किया कारोबार

सेंसेक्स के बाकी शेयरों में आज एसबीआई के शेयरों ने 3.02 प्रतिशत, बीईएल 2.56 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 2.28 प्रतिशत, एटरनल 1.99 प्रतिशत, टाइटन 1.47 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.29 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.22 प्रतिशत, ट्रेंट 0.16 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.10 प्रतिशत और एलएंडटी के शेयरों ने 0.05 प्रतिशत की बढ़त लेकर कारोबार बंद किया। इनके अलावा, आज आईटीसी, एचडीएफसी बैंक और एचसीएल टेक के शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए।

टीसीएस, इंडिगो के शेयर में बड़ा नुकसान

वहीं दूसरी तरफ, आज टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी टीसीएस के शेयर 2.06 प्रतिशत, इंडिगो 1.49 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.41 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.15 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.15 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.12 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.02 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 1.01 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.91 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.83 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.71 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.59 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.26 प्रतिशत, सन फार्मा 0.26 प्रतिशत और बजाज फाइनेंस के शेयर 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

ये भी पढ़ें

टाटा कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स के लिए ब्रोकरेज ने दी 'BUY' रेटिंग, चेक करें टारगेट प्राइस

Latest Business News