A
Hindi News पैसा बाजार Stock Market Highlights: जोरदार रिकवरी के साथ सेंसेंक्स 944 अंक उछला, निफ्टी 25000 पार बंद

Stock Market Highlights: जोरदार रिकवरी के साथ सेंसेंक्स 944 अंक उछला, निफ्टी 25000 पार बंद

1 फरवरी को शेयर बाजार बजट से नाराज दिखा था और यह भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था। लेकिन 2 फरवरी को बाजार ने काफी अच्छी रिकवरी कर ली है। बजट के अगले दिन रुपया भी मजबूत हुआ है।

बीते रविवार को सेंसेक्स 1546.84 अंक की गिरावट दर्ज की गई थी।- India TV Paisa Image Source : INDIA TV बीते रविवार को सेंसेक्स 1546.84 अंक की गिरावट दर्ज की गई थी।

बजट के दिन यानी 1 फरवरी को भारी गिरावट के बाद सोमवार को घरेलू शेयर बाजार अच्छी रिकवरी के बाद बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स सत्र के आखिर में 943.52 अंकों की जोरदार तेजी के साथ 81,666.46 के लेवल पर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी भी 262.95 अंक मजबूत होकर 25,088.40 के लेवल पर चला गया। बता दें, बीते रविवार को आयोजित विशेष सत्र में कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1546.84 अंक की गिरावट के साथ 80,722.94 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 495.20 अंक की गिरावट के साथ 24,825.45 के स्तर पर बंद हुआ था।

टॉप गेनर और टॉप लूजर स्टॉक्स

सेंसेक्स कंपनियों में, पावर ग्रिड 7.61 प्रतिशत और अदानी पोर्ट्स 4.76 प्रतिशत ऊपर चढ़ गया। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, इंटरग्लोब एविएशन, आईसीआईसीआई बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट अन्य प्रमुख गेनर्स में शामिल थे, जबकि एक्सिस बैंक, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, ट्रेंट और टाइटन पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल थे।

जानकारों की राय में बाजार आज

जानकार का कहना है कि कल के उतार-चढ़ाव वाले सेशन के बाद आज बाज़ार में अच्छी रिकवरी देखने को मिली, जो F&O पर STT में बढ़ोतरी और FY27 के लिए सरकार की ज़्यादा उधारी योजना के असर के कारण हुई थी। साथ ही, बजट में ग्रोथ और वित्तीय समझदारी पर साफ जोर देने वाली पॉलिसी की निरंतरता ने मध्यम से लंबी अवधि की कमाई के आउटलुक में भरोसा बढ़ाने में मदद की है।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा कि ग्लोबल कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट ने भी कुछ राहत दी है, जो अमेरिका और ईरान के बीच भू-राजनीतिक तनाव कम होने के संकेत देता है।

Image Source : BSE2 फरवरी को बीएसई में शामिल कंपनियों का प्रदर्शन।

निवेशकों की आज हुई ₹5 लाख करोड़ की कमाई

सभी सेगमेंट्स में हुई जबरदस्त खरीदारी के दम पर BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹450.6 लाख करोड़ से बढ़कर ₹455 लाख करोड़ के पार चला गया। इस एक दिन की तेजी से निवेशकों की संपत्ति में करीब ₹5 लाख करोड़ का इजाफा हो गया, जिससे वे एक झटके में इतने अमीर हो गए।  

रुपया 42 पैसे मजबूत

केंद्रीय बजट 2026–27 पेश होने के एक दिन बाद सोमवार को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 42 पैसे की मजबूती के साथ 91.51 (अस्थायी) पर बंद हुआ। रुपये को यह बढ़त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट से मिली। फॉरेक्स बाजार के जानकारों के मुताबिक, भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने 92 रुपये प्रति डॉलर के स्तर को मजबूती से बचाने के लिए बाजार में हस्तक्षेप किया, जिससे रुपये को सहारा मिला।

इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 91.95 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान इसमें तेजी देखने को मिली और यह इंट्रा-डे में 91.45 के उच्च स्तर तक पहुंच गया, जबकि इसका निचला स्तर 91.95 रहा। दिन के अंत में रुपया 91.51 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव की तुलना में 42 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

Latest Business News