A
Hindi News पैसा बाजार Stock Market Holiday : शेयर बाजार में कब रहेगी होली की छुट्टी, क्या शुक्रवार को होगा मार्केट में कारोबार?

Stock Market Holiday : शेयर बाजार में कब रहेगी होली की छुट्टी, क्या शुक्रवार को होगा मार्केट में कारोबार?

Stock Market Holiday : शेयर बाजार की साल 2025 में कुल 14 छुट्टियां हैं। इससे पहल 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के चलते बाजार बंद रहा था।

शेयर बाजार- India TV Paisa Image Source : FILE शेयर बाजार

Stock Market Holiday : भारत समेत दुनियाभर में 13 मार्च यानी आज होली का पर्व मनाया जा रहा है। वहीं, शुक्रवार 14 मार्च को रंग वाली होली (धूलंडी) मनाई जाएगी। अब शेयर बाजार के निवेशकों के मन में सवाल है कि शेयर बाजार में होली की छुट्टी कब रहेगी। शेयर बाजार में होली की 1 दिन की छुट्टी रहने वाली है। यह छुट्टी 14 मार्च को रहेगी। स्टॉक मार्केट हॉलिडे शेड्यूल के अनुसार, शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज बंद रहने वाले हैं। यानी इस दिन शेयर बाजार में कोई कामकाज नहीं होगा।

ये सेगमेंट रहेंगे बंद

ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार, शुक्रवार को इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) सेगमेंट सहित प्रमुख सेगमेंट्स में ट्रेडिंग 1 दिन के लिए बंद रहेगी। इसके अलावा होली के कारण करेंसी डेरिवेटिव और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रसीद (EGR) सेगमेंट में भी कोई व्यापार नहीं होगा। बता दें कि होली एक नेशनल होलिडे है और नेशनल व पब्लिक हॉलिडेज पर शेयर बाजार बंद रहते हैं।

2025 में बाजार की छुट्टियां

शेयर बाजार की साल 2025 में कुल 14 छुट्टियां हैं। इससे पहल 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के चलते बाजार बंद रहा था। आइए जानते हैं कि इस साल बाजार की छुट्टी कब-कब है।

14 मार्च (शुक्रवार) - होली
31 मार्च (सोमवार) - ईद-उल-फितर (रमजान ईद)
10 अप्रैल (गुरुवार) - श्री महावीर जयंती
14 अप्रैल (सोमवार) - डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती
18 अप्रैल (शुक्रवार) - गुड फ्राइडे
1 मई (गुरुवार) - महाराष्ट्र दिवस
15 अगस्त (शुक्रवार) - स्वतंत्रता दिवस
27 अगस्त (बुधवार) - गणेश चतुर्थी
2 अक्टूबर (गुरुवार) - महात्मा गांधी जयंती/दशहरा
21 अक्टूबर (मंगलवार) - दिवाली (लक्ष्मी पूजन)
22 अक्टूबर (बुधवार) - बलिप्रतिपदा
5 नवंबर (बुधवार) - प्रकाश गुरपुरब (श्री गुरु नानक देव जी का जन्मदिन)
25 दिसंबर (गुरुवार) - क्रिसमस

Latest Business News