1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. आरबीआई की मौद्रिक नीति की घोषणा के बाद उछला बाजार, सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा निफ्टी 17,550 के पार

आरबीआई की मौद्रिक नीति की घोषणा के बाद उछला बाजार, सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा निफ्टी 17,550 के पार

आज सुबह शेयर बाजार खुलते ही इंफोसिस, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और टाटा स्टील जैसे बड़े शेयरों में तेजी दिखाई दी।

<p>Stock Market</p>- India TV Hindi
Image Source : PTI Stock Market

Highlights

  • भारतीय रिजर्व बैंक (आईबीआई) के नीतिगत घोषणा के बाद बाजार में जोरदार तेजी है
  • आरबीआई ने लगातार 10वीं बार प्रमुख ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।
  • सेंसेक्स 345 अंकों की तेजी के साथ 58,811.45 पर कारोबार कर रहा है

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आईबीआई) के नीतिगत घोषणा के बाद बाजार में जोरदार तेजी है। आरबीआई ने लगातार 10वीं बार प्रमुख ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। रेपो रेट 4 फीसदी पर, रिवर्स रेपो रेट 3.35 फीसदी पर स्थिर है। घोषणा के बाद सेंसेक्स करीब 350 अंक चढ़ गया। फिलहाल सुबह 10.40 बजे सेंसेक्स 345 अंकों की तेजी के साथ 58,811.45 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 105.50 अंकों की तेजी के साथ 17,569.30 पर है। 

आज सुबह शेयर बाजार खुलते ही इंफोसिस, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और टाटा स्टील जैसे बड़े शेयरों में तेजी दिखाई दी। जिसके चलते सेंसेक्स गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 110 अंक से अधिक चढ़ गया। इस दौरान बीएसई सूचकांक 111.34 अंक या 0.19 प्रतिशत बढ़कर 58,577.31 पर पहुंच गया। इसी तरह निफ्टी भी 34 अंक या 0.19 फीसदी की तेजी के साथ 17,497.80 पर पहुंच गया। 

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी पावरग्रिड में हुई। इसके अलावा इंफोसिस, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा, एचडीएफसी और एनटीपीसी भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर मारुति, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व और भारती एयरटेल में गिरावट हुई। पिछले सत्र में 30 शेयरों वाला सूचकांक 657.39 अंक या 1.
14 प्रतिशत बढ़कर 58,465.97 पर, और एनएसई निफ्टी 197.05 अंक या 1.14 फीसदी उछलकर 17,463.80 पर बंद हुआ था। 

अन्य एशियाई बाजारों में सोल और तोक्यो मध्य सत्र के सौदों में लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि हांगकांग और शंघाई लाल रंग में थे। 

Latest Business News