1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 690 और निफ्टी 205 अंकों की गिरावट के साथ खुले

Stock Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 690 और निफ्टी 205 अंकों की गिरावट के साथ खुले

हफ्ते के पहले दिन, सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 2 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ खुले।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, Stock Market Highlights, adani ports,- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK बड़ी गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार

Stock Market Today 11 May, 2026: घरेलू शेयर बाजार ने आज बड़ी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों को लेकर चिंता के बीच, सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 690.1 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 76,638.09 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई के निफ्टी 50 इंडेक्स ने भी आज 205.9 अंकों के भारी नुकसान के साथ 23,970.10 अंकों पर कारोबार शुरू किया। बताते चलें कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को भी बाजार ने गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार बंद किया था। शुक्रवार को सेंसेक्स 516 अंक और निफ्टी 150 अंक टूटकर बंद हुआ था।

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 2 कंपनी के शेयरों ने ही की पॉजिटिव शुरुआत

हफ्ते के पहले दिन, सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 2 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 27 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले और एनटीपीसी का शेयर बिना किसी बदलाव के खुला। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 6 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ खुले और बाकी की सभी 44 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा स्टील के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.23 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले और टाइटन के शेयर आज सबसे ज्यादा 3.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

सेंसेक्स के किन शेयरों की आज कैसी रही शुरुआत

सोमवार को सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में इंडिगो के शेयर 3.14 प्रतिशत, एसबीआई 3.00 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.01 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.98 प्रतिशत, एटरनल 1.68 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.47 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.34 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.29 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.11 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.03 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.99 प्रतिशत, एलएंडटी 0.97 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.94 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.86 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.81 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.66 प्रतिशत, सन फार्मा 0.63 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.61 प्रतिशत, बीईएल 0.60 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.56 प्रतिशत, ट्रेंट 0.54 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.25 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.25 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.24 प्रतिशत, टीसीएस 0.23 प्रतिशत और आईटीसी के शेयर 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

इनके अलावा, एचसीएल टेक के शेयर 0.12 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले।

Latest Business News