A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Today: गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, इन शेयरों ने लाल निशान में शुरू किया कारोबार

Stock Market Today: गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, इन शेयरों ने लाल निशान में शुरू किया कारोबार

मंगलवार को आईटी शेयरों ने बड़ी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, Stock Market Highlights, itc, tech ma- India TV Hindi
Image Source : PTI आज फिर लाल निशान में खुला बाजार

Stock Market Today 12 May, 2026: मंगलवार को एक बार फिर घरेलू शेयर बाजार ने गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया। हफ्ते के दूसरे दिन, बीएसई सेंसेक्स 326.89 अंक (0.43%) टूटकर 75,688.39 अंकों पर खुला। वहीं दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 93.25 अंक (0.39%) गिरकर 23,722.60 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। मंगलवार को आईटी शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। बताते चलें कि सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में भारी नुकसान देखने को मिला था। कल, बीएसई सेंसेक्स 1312.91 अंकों (1.70 प्रतिशत) की भारी गिरावट के साथ 76,015.28 अंकों पर और निफ्टी 360.30 अंक (1.49 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 23,815.85 अंकों पर बंद हुआ था।

निफ्टी के 50 में से सिर्फ 13 स्टॉक्स बढ़त के साथ खुले

मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 6 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 24 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की भी 50 में से सिर्फ 13 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 36 कंपनी के शेयरों ने गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया, जबकि 1 कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के खुला। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा स्टील के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। जबकि, इन्फोसिस के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

एसबीआई, रिलायंस ने की पॉजिटिव शुरुआत

सेंसेक्स के बाकी शेयरों की बात करें तो आज एसबीआई के शेयर 0.26 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.21 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.07 प्रतिशत, सन फार्मा 0.03 प्रतिशत और एनटीपीसी 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।

आईटी शेयरों में बड़ी गिरावट

वहीं दूसरी ओर, टेक महिंद्रा के शेयरों ने 2.34 प्रतिशत, टीसीएस 1.87 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.65 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.82 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.78 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.75 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.71 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.64 प्रतिशत, टाइटन 0.63 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.51 प्रतिशत, आईटीसी 0.44 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.40 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.37 प्रतिशत, ट्रेंट 0.24 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.21 प्रतिशत, एलएंडटी 0.21 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.20 प्रतिशत, इंडिगो 0.15 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.14 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.13 प्रतिशत, बीईएल 0.09 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.08 प्रतिशत और एटरनल के शेयरों ने 0.06 प्रतिशत के नुकसान के साथ कारोबार शुरू किया।

Latest Business News