1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Today: सेंसेक्स 394 और निफ्टी 161 अंकों की गिरावट के साथ खुले, इन शेयरों में भारी नुकसान

Stock Market Today: सेंसेक्स 394 और निफ्टी 161 अंकों की गिरावट के साथ खुले, इन शेयरों में भारी नुकसान

बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 1 कंपनी का शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में खुला और बाकी की सभी 29 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, Stock Market Highlights, kotak mahind- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK शेयर बाजार में गिरावट

Stock Market Today 20 May, 2026: भारतीय शेयर बाजार आज एक बार फिर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल और पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक हलचल लगातार घरेलू शेयर बाजार पर बुरा प्रभाव डाल रहे हैं। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 394.36 अंकों (0.52 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 74,806.49 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 160.75 अंक (0.68 प्रतिशत) टूटकर 23,457.25 अंकों पर खुला। बताते चलें कि बाजार ने कल हरे निशान में कारोबार शुरू किया था, लेकिन अंत में गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ था।

सेंसेक्स और निफ्टी के 1-1 शेयर ही हरे निशान में खुले

हफ्ते के तीसरे दिन, बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 1 कंपनी का शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में खुला और बाकी की सभी 29 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 1 कंपनी का शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में खुला और बाकी की सभी 49 कंपनियों के शेयरों ने गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल सिर्फ टीसीएस के शेयर ही आज 0.14 प्रतिशत की बढ़त लेकर हरे निशान में खुले। जबकि, बीईएल के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

सेंसेक्स के किस शेयर ने कितनी गिरावट के साथ शुरू की ट्रेडिंग

आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा स्टील के शेयरों ने 1.94 प्रतिशत, एटरनल 1.78 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.55 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.49 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.34 प्रतिशत, एसबीआई 1.21 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.18 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.08 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.04 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.03 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.98 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.97 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.96 प्रतिशत, ट्रेंट 0.94 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.93 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.90 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.89 प्रतिशत, इंडिगो 0.86 प्रतिशत, आईटीसी 0.81 प्रतिशत, टाइटन 0.78 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.77 प्रतिशत, एलएंडटी 0.71 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.57 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.55 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.50 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.46 प्रतिशत, सन फार्मा 0.13 प्रतिशत और भारती एयरटेल के शेयरों ने 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेडिंग शुरू की।

Latest Business News