A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Today: मामूली गिरावट के साथ खुला बाजार, इन कंपनियों के शेयर में तेज हलचल

Stock Market Today: मामूली गिरावट के साथ खुला बाजार, इन कंपनियों के शेयर में तेज हलचल

आज सेंसेक्स की 30 में से 24 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 6 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, Stock Market Highlights, kotak mahind- India TV Hindi
Image Source : PTI लाल निशान में खुला शेयर बाजार

Stock Market Today 27 May, 2026: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार ने लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया। हालांकि, ये गिरावट बहुत मामूली थी। हफ्ते के तीसरे दिन, बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 69.84 अंकों (0.09 प्रतिशत) की मामूली गिरावट के साथ 75,939.86 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई के निफ्टी 50 इंडेक्स ने आज 33.35 अंक (0.14%) के नुकसान के साथ 23,880.35 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। बताते चलें कि मंगलवार को बाजार लाल निशान में खुले थे। कल बाजार में कारोबार के दौरान लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला और अंत में बाजार लाल निशान में बंद हुआ।

एचडीएफसी बैंक के शेयर में बड़ी गिरावट

आज सेंसेक्स की 30 में से 24 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 6 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 40 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 10 कंपनियों के शेयरों ने गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल सरकारी कंपनी एनटीपीसी के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.78 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले। जबकि, सबसे बड़े प्राइवेट बैंक- एचडीएफसी बैंक के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

एटरनल, टाटा स्टील समेत इन शेयरों ने हरे निशान में शुरू किया कारोबार

सेंसेक्स के अन्य शेयरों में आज एटरनल के शेयर 0.74 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.69 प्रतिशत, आईटीसी 0.53 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.48 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.46 प्रतिशत, सन फार्मा 0.45 प्रतिशत, टीसीएस 0.41 प्रतिशत, टाइटन 0.34 प्रतिशत, ट्रेंट 0.30 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.30 प्रतिशत, बीईएल 0.30 प्रतिशत, एलएंडटी 0.24 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.24 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.22 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.22 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.19 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.19 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.18 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.13 प्रतिशत, एसबीआई 0.12 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.09 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.04 प्रतिशत और मारुति सुजुकी के शेयर 0.04 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले।

इन शेयरों में शुरुआती नुकसान

वहीं दूसरी ओर, आज इन्फोसिस के शेयर 0.26 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.15 प्रतिशत, इंडिगो 0.06 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.06 प्रतिशत और एचसीएल टेक के शेयर 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

Latest Business News