A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Today: सेंसेक्स 407 और निफ्टी 138 अंकों की बढ़त के साथ खुले, इन शेयरों ने की जोरदार शुरुआत

Stock Market Today: सेंसेक्स 407 और निफ्टी 138 अंकों की बढ़त के साथ खुले, इन शेयरों ने की जोरदार शुरुआत

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एयरलाइन कंपनी इंडिगो के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.35 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, Stock Market Highlights, adani ports,- India TV Hindi
Image Source : PTI सेंसेक्स की 30 में से 27 कंपनियों के शेयर ने की पॉजिटिव शुरुआत

Stock Market Today 5 May, 2026: घरेलू शेयर बाजार में आज बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 406.57 अंकों (0.53 प्रतिशत) की तेजी के साथ 77,424.36 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई के निफ्टी 50 इंडेक्स ने भी आज 138.20 अंक (0.58 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 24,171.00 अंकों पर कारोबार शुरू किया। आज सेंसेक्स और निफ्टी के ज्यादातर शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले। बताते चलें कि मंगलवार को बाजार ने गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार की शुरुआत की थी और अंत तक लाल निशान में ही रहा था।

सेंसेक्स की 30 में से 27 कंपनियों के शेयर ने की पॉजिटिव शुरुआत

बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से 27 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 3 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 48 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ खुले और बाकी की सभी 2 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एयरलाइन कंपनी इंडिगो के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.35 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले और इंजीनियरिंग कंपनी एलएंडटी के शेयर आज सबसे ज्यादा 3.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

बुधवार को हरे निशान में खुले इन कंपनियों के शेयर

इनके अलावा, आज सेंसेक्स के बाकी शेयरों में बजाज फाइनेंस के शेयर 1.88 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.45 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.44 प्रतिशत, एसबीआई 1.39 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.36 प्रतिशत, ट्रेंट 1.31 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.28 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.26 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.14 प्रतिशत, एटरनल 1.09 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.05 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.04 प्रतिशत, बीईएल 0.90 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.87 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.87 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.87 प्रतिशत, टाइटन 0.84 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.75 प्रतिशत, टीसीएस 0.74 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.67 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.67 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.62 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.47 प्रतिशत, सन फार्मा 0.38 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.35 प्रतिशत और आईटीसी के शेयर 0.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

हिंदुस्तान यूनिलीवर और पावर ग्रिड के शेयर ने मामूली गिरावट के साथ शुरू किया कारोबार

वहीं दूसरी ओर, आज हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 0.06 प्रतिशत और पावर ग्रिड के शेयर 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

Latest Business News