1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Today: लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 70 अंक टूटा, निफ्टी भी नीचे, ये स्टॉक्स धड़ाम

Stock Market Today: लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 70 अंक टूटा, निफ्टी भी नीचे, ये स्टॉक्स धड़ाम

ग्लोबल संक्तों के बीच शुरुआती सत्र में शेयर बाजार में आज दूसरे दिन भी गिरावट का ट्रेंड दिख रहा है। बीते सत्र में घरेलू शेयर बाजार में तगड़ी गिरावट देखने को मिली थी।

निवेशक आज सतर्क रुख अपना सकते हैं।- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV निवेशक आज सतर्क रुख अपना सकते हैं।

घरेलू शेयर बाजार ने सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र की लाल निशान में शुरुआत की। सुबह 9 बजकर 16 मिनट पर एक समय बीएसई सेंसेक्स 70.84 अंक टूटकर 82,427.30 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। इसी समय, एनएसई का निफ्टी भी 6 अंक गिरकर 25,448.35 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। आज के कारोबारी सत्र के दौरान निवेशकों की नजर खासतौर ABB इंडिया, CIE ऑटोमोटिव इंडिया, नोवार्टिस इंडिया, GHV इंफ्रा प्रोजेक्ट्स, वारी एनर्जीज, टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग, पेस डिजिटेक और रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया जैसे स्टॉक्स पर रहेगी।

टॉप गेनर और टॉप लूजर स्टॉक्स

भारतीय शेयर बाजार में आज प्रमुख आईटी और वित्तीय शेयरों में बिकवाली के चलते निफ्टी पर दबाव बना हुआ है। निफ्टी के प्रमुख गिरने वाले शेयरों में इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और बजाज फाइनेंस शामिल हैं। वहीं, बढ़त वाले शेयरों में कोल इंडिया, तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी), लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी), आयशर मोटर्स और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल हैं।

Image Source : BSEशुक्रवार को सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स में शामिल कंपनियों का प्रदर्शन।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में सुस्ती का रुख है और निफ्टी मिडकैप तथा स्मॉलकैप सूचकांक सपाट कारोबार कर रहे हैं। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आईटी इंडेक्स में 1.3% की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि मीडिया इंडेक्स 1% नीचे है। दूसरी ओर, पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.5% की बढ़त देखी जा रही है। कुल मिलाकर बाजार में सेक्टर आधारित हलचल बनी हुई है, जहां आईटी और मीडिया शेयरों में दबाव है, वहीं पीएसयू बैंक और कुछ चुनिंदा शेयरों में खरीदारी का रुख दिखाई दे रहा है।

रुपया 27 पैसे गिरकर 90.95 प्रति डॉलर पर

मजबूत अमेरिकी मुद्रा और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 27 पैसे गिरकर 90.95 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने से कच्चे तेल के दाम में तेजी आई है, जिसका असर रुपये पर देखा गया। फॉरेक्स कारोबारियों के मुताबिक, घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली के दबाव ने भी भारतीय मुद्रा को कमजोर किया। इंटरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 90.94 पर खुला और शुरुआती सौदों में आगे फिसलकर 90.95 प्रति डॉलर पर कारोबार करता दिखा। यह पिछले बंद स्तर से 27 पैसे की गिरावट दर्शाता है। इससे पहले बुधवार को रुपया 4 पैसे की मजबूती के साथ 90.68 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। गुरुवार को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर मुद्रा बाजार बंद रहे।

Latest Business News