1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 6 August, 2026 Stock Market Updates: मामूली बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, लाल निशान में खुले ये बड़े स्टॉक्स

6 August, 2026 Stock Market Updates: मामूली बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, लाल निशान में खुले ये बड़े स्टॉक्स

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा ग्रुप की टाटा स्टील का शेयर आज सबसे ज्यादा 1.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुला।

sensex, nifty 50, tata steel, power grid, share market news- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK हरे निशान में खुला शेयर बाजार

Stock Market Today 5 August, 2026: घरेलू शेयर बाजारों ने गुरुवार को एक बार फिर मामूली बढ़त लेकर हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की। एक तरफ, जहां सेंसेक्स 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुला, वहीं दूसरी ओर निफ्टी ने 0.07 प्रतिशत की मामूली बढ़त लेकर कारोबार की शुरुआत की। हफ्ते के चौथे ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स 201.43 अंकों की तेजी के साथ 78,782.43 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 16.35 अंकों की बढ़त लेकर 24,641.00 अंकों पर खुला। बताते चलें कि बाजार कल बंपर तेजी के साथ खुला था, लेकिन अंत में मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था।

निफ्टी के 50 में से 29 शेयरों ने लाल निशान में की शुरुआत 

गुरुवार को सेंसेक्स की 30 में से 17 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 13 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 20 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 29 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले और 1 कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के खुला। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा ग्रुप की टाटा स्टील का शेयर आज सबसे ज्यादा 1.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुला। जबकि, पावर ग्रिड के शेयरों ने आज सबसे ज्यादा 0.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया।

आईसीआईसीआई बैंक, इंडिगो समेत इन शेयरों ने की पॉजिटिव शुरुआत

सेंसेक्स के अन्य स्टॉक्स में आज आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 1.11 प्रतिशत, इंडिगो 0.90 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.90 प्रतिशत, ट्रेंट 0.76 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.61 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.56 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.52 प्रतिशत, एलएंडटी 0.50 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.45 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.43 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.42 प्रतिशत, बीईएल 0.40 प्रतिशत, आईटीसी 0.33 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.30 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.18 प्रतिशत और एसबीआई के शेयर 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।

एक्सिस बैंक, अडाणी पोर्ट्स ने गिरावट के साथ शुरू किया कारोबार

वहीं दूसरी ओर, एक्सिस बैंक के शेयरों ने आज 0.66 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.57 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.55 प्रतिशत, सन फार्मा 0.52 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.40 प्रतिशत, टाइटन 0.26 प्रतिशत, एटरनल 0.14 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.11 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.09 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.09 प्रतिशत, टीसीएस 0.04 प्रतिशत और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों ने 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की।

ये भी पढ़ें

SBI में 12 महीने की FD पर कितना मिल रहा है ब्याज, वरिष्ठ नागरिकों को क्या मिल रहे हैं फायदे

Latest Business News