1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में जारी तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 609 अंक लुढ़का, Bajaj के स्टॉक्स टूटे

शेयर बाजार में जारी तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 609 अंक लुढ़का, Bajaj के स्टॉक्स टूटे

बीएसई सेंसेक्स 609.28 अंक टूटकर 73,730.16 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 150.40 अंक गिरकर 22,419.95 अंक पर पहुंच गया।

Share Market - India TV Hindi
Image Source : FILE शेयर बाजार

शेयर बाजार में लगातार पांच दिनों से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को अंतिम घंटे बिकवाली हावी होने से बाजार में बड़ी गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स 609.28 अंक टूटकर 73,730.16 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 150.40 अंक गिरकर 22,419.95 अंक पर पहुंच गया। आज के कारोबार में बजा​ज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के स्टॉक में बड़ी गिरावट आई। बजाज फाइनेंस का शेयर 7.68% टूटकर 6733.55 रुपये पर पहुंच गया। आपको बता दें कि आज बाजार की मजबूत शुरुआत हुई थी। हालांकि, बाद में मुनाफावसूली हावी होने से बाजार गिरकर बंद हुआ। 

Latest Business News