A
Hindi News पैसा बाजार 32% तक का ताबड़तोड़ रिटर्न, इन म्यूचुअल फंड स्कीम्स ने 3 साल में दिया बंपर मुनाफा

32% तक का ताबड़तोड़ रिटर्न, इन म्यूचुअल फंड स्कीम्स ने 3 साल में दिया बंपर मुनाफा

भारतीय शेयर बाजार में मची उथल-पुथल के बीच ऐसे कई म्यूचुअल फंड स्कीम्स हैं, जो अपने निवेशकों के पोर्टफोलियो को हरा-भरा बनाए हुए हैं।

mutual fund, mutual funds, mutual fund sip, sip, mutual funds sip, flexi cap funds, small cap funds,- India TV Paisa Image Source : FREEPIK 3 साल में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले मिड कैप फंड्स

Mutual Funds: भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 442.61 अंकों (0.54%) की बढ़त के साथ 82,200.34 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, आज एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 122.30 अंकों (0.49%) की तेजी के साथ 25,090.70 अंकों पर बंद हुआ। पिछले हफ्ते शुक्रवार को बाजार ने बड़ी गिरावट के साथ कारोबार बंद किया था। शुक्रवार को सेंसेक्स 501.51 अंक (0.61 प्रतिशत) टूटकर 81,757.73 अंकों पर और निफ्टी 143.05 अंक (0.57 प्रतिशत) गिरकर 24,968.40 पर बंद हुआ था। हालांकि, बाजार में जारी इस उतार-चढ़ाव के बीच कुछ म्यूचुअल फंड स्कीम्स ने अपने निवेशकों को 32 प्रतिशत तक का बंपर रिटर्न दिया है।

3 साल में बंपर रिटर्न

भारतीय शेयर बाजार में मची उथल-पुथल के बीच ऐसे कई म्यूचुअल फंड स्कीम्स हैं, जो अपने निवेशकों के पोर्टफोलियो को हरा-भरा बनाए हुए हैं। आज हम यहां आपको उन 5 मिड कैप म्यूचुअल फंड्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने इस उतार-चढ़ाव के बावजूद, पिछले 3 साल में अपने निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है।

Motilal Oswal Mid Cap Fund

पिछले 3 साल में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले मिड कैप म्यूचुअल फंड्स की लिस्ट में मोतीलाल ओसवाल मिड कैप फंड का नाम सबसे ऊपर है। इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने अपने निवेशकों को पिछले 3 साल में 32.60 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

Invesco India Mid Cap Fund

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर इंवेस्को इंडिया मिड कैप फंड है, इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने पिछले 3 साल में 31.80 प्रतिशत का ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है।

HDFC Mid Cap Fund

पिछले 3 साल में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले मिड कैप फंड्स की लिस्ट में तीसरा नाम एचडीएफसी मिड कैप फंड का है। इस फंड ने निवेशकों को 31 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया है।

Kotak Nifty Mid Cap 50 ETF

कोटक निफ्टी मिड कैप 50 ईटीएफ फंड इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है। इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने अपने निवेशकों को पिछले 3 साल में 29.9 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

Nippon India Growth Mid Cap Fund

3 साल में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले मिड कैप फंड्स की लिस्ट में 5वां नाम निप्पॉन इंडिया ग्रोथ मिड कैप फंड का है। इस फंड ने निवेशकों को 29.3 प्रतिशत का बेहतरीन रिटर्न दिया है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Latest Business News