₹2 से कम का यह शेयर 20 दिनों से लगा रहा अपर सर्किट, निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले
एवेंस टेक्नोलॉजीज के शेयरों ने निवेशकों को मालामाल करने का काम किया है। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर ने शानदार रिटर्न दिया है।
स्मॉल कैप कंपनी एवेंस टेक्नोलॉजीज के शेयर में लगातार 20 दिनों से अपर सर्किट लग रहा है। सोमवार को भारी खरीदारी के चलते बीएसई पर एवेंस टेक्नोलॉजीज के शेयर ₹1.56 पर पहुंच गया। यह इसका 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर है। आपको बता दें कि इस पेनी स्टॉक में पिछले बीस कारोबारी सत्रों से ऊपरी सर्किट लग रहा है। वहीं, लगातार तीस सत्रों से इसमें तेजी का रुख रहा है। पिछले 30 ट्रेडिंग डे में 81% से अधिक की उछाल आई है। एवेंस टेक्नोलॉजीज ने हाल ही में अपनी बोर्ड बैठक की तारीख की घोषणा की है, जिसमें इसके बोर्ड के सदस्य पहली तिमाही के परिणामों पर विचार करेंगे।
14 अगस्त को बोर्ड की बैठक होगी
एवेंस टेक्नोलॉजीज ने 8 अगस्त को एक नियामक फाइलिंग में कहा कि 30 जून, 2025 को समाप्त तिमाही के लिए कंपनी के एकल और समेकित अलेखापरीक्षित वित्तीय परिणामों पर विचार और अनुमोदन के लिए एवेंस टेक्नोलॉजीज के निदेशक मंडल की बैठक गुरुवार, 14 अगस्त, 2025 को आयोजित की जाएगी। कंपनी का निदेशक मंडल, आवश्यक नियामक या वैधानिक अनुमोदन के अधीन, तरजीही निर्गम, राइट्स निर्गम, योग्य संस्थागत प्लेसमेंट (क्यूआईपी) या किसी अन्य स्वीकार्य माध्यम से धन जुटाने के प्रस्ताव पर भी विचार करेगा।
एवेंस टेक्नोलॉजीज के स्टॉक
एवेंस टेक्नोलॉजीज के शेयर मूल्य में पिछले महीने 51% की वृद्धि हुई है और तीन महीनों में 165% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। पिछले छह महीनों में इस स्मॉल-कैप शेयर में 114% की वृद्धि हुई है और यह वर्ष-दर-वर्ष (YTD) आधार पर 77% ऊपर है। एवेंस टेक्नोलॉजीज, एक सॉफ्टवेयर कंपनी है। कंपनी की स्थापना 1985 में हुई थी। कंपनी के शेयरों में हाल के दिनों में लगातार तेजी बनी हुई है। अगर कंपनी की मार्केट कैप पर नजर डालें तो यह 309.18 करोड़ रुपये है।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।
