1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Holidays : गांधी जयंती पर क्या आज रहेगी शेयर बाजार की छुट्टी, जानिए कामकाज होगा या नहीं?

Stock Market Holidays : गांधी जयंती पर क्या आज रहेगी शेयर बाजार की छुट्टी, जानिए कामकाज होगा या नहीं?

Stock Market Holidays : आज बुधवार को इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और सिक्युरिटीज लेंडिंग एंड बोरोइंग (SLB) सेगमेंट्स बंद रहेंगे। इसके अलावा एमसीएक्स पर भी दोनों सेशंस में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी।

शेयर बाजार की छुट्टी- India TV Hindi
Image Source : FILE शेयर बाजार की छुट्टी

Stock Market Holidays : आज 2 अक्टूबर है। यानी गांधी जयंती। ऐसे में शेयर बाजार के निवेशक यह जानना चाहते हैं कि आज शेयर बाजार में कामकाज होगा या नहीं। तो क्या आज शेयर बाजार की छुट्टी रहेगी? जी हां, भारतीय शेयर बाजार आज 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के चलते बंद रहेगा। दोनों प्रमुख सूचकांक- बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर आज कोई कामकाज नहीं होगा। इसके अलावा मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर भी आज कोई कामकाज नहीं होगा।

क्या-क्या बंद रहेगा

गांधी जयंती के चलते बुधवार को इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और सिक्युरिटीज लेंडिंग एंड बोरोइंग (SLB) सेगमेंट्स बंद रहेंगे। इसके अलावा एमसीएक्स पर भी दोनों सेशंस में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। 3 अक्टूबर यानी गुरुवार से बाजार फिर से खुल जाएगा और निवेशक अपने ट्रेड्स कर सकेंगे। गांधी जयंती के अलावा अक्टूबर में शेयर बाजार की कोई छुट्टी नहीं है।

1 नवंबर को होगी मुहुर्त ट्रेडिंग

हर साल दिवाली पर शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग होती है। इस बार भी बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग आयोजित होगी। दिवाली के दिन 1 नवंबर को स्टॉक एक्सचेंजों पर यह स्पेशल ट्रेडिंग सेशन आयोजित होगा। इस स्पेशल ट्रेडिंग सेशन के साथ न्यू हिंदू कैलेंडर ईयर संवत 2081 की शुरूआत होती।

चीन के स्टॉक मार्केट में भी रहेगी छुट्टी

आज चीनी स्टॉक मार्केट भी बंद रहेगा। चीन में 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक चाइना नेशनल डे मनाया जा रहा है। इससे पूरा देश एक हफ्ते लंबे सेलिब्रेशन में चला गया है। ऐसे में चीनी स्टॉक मार्केट में सातों दिन कोई कामकाज नहीं होगा।

सपाट बंद हुआ था बाजार

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को सपाट बंद हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को 0.04 फीसदी या 33 अंक की मामूली गिरावट के साथ 84,266 पर बंद हुआ था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.05 फीसदी या 13 अंक की मामूली गिरावट के साथ 25,796 पर बंद हुआ था।

Latest Business News