AirAsia ने गर्मियों की छुट्टी से पहले पेश किया कूल फेयर्स ऑफर, सिर्फ 1099 रुपए में कीजिए हवाई सफर
AirAsia ने गर्मियों की छुट्टी से पहले पेश किया कूल फेयर्स ऑफर, सिर्फ 1099 रुपए में कीजिए हवाई सफर
Dharmender Chaudhary
Published : Apr 25, 2017 02:49 pm IST, Updated : Apr 25, 2017 03:04 pm IST
लो-कॉस्ट एयरलाइन AirAsia अपने ग्राहकों के लिए गर्मी में कूल फेयर्स ऑफर लेकर आया है। इसके तहत आप सिर्फ 1099 रुपए में हवाई टिकट बुक कर सकते हैं।
AirAsia ने गर्मियों की छुट्टी से पहले पेश किया कूल फेयर्स ऑफर, सिर्फ 1099 रुपए में कीजिए हवाई सफर
एयर एशिया के ऑफर का फायदा अडवांस बुकिंग करके उठाया जा सकता है। सस्ती टिकट पाने के लिए 30 अप्रैल से पहले बुकिंग करनी होगी है। इस दौरान बुक की गई टिकट पर 5 सितंबर से लेकर अगले साल यानी 2018 की 8 फरवरी तक की यात्रा की जा सकती है। यह ऑफर बेंगलुरु, चंडीगढ़, गोवा, हैदराबाद, पुणे और विजाग जैसे गंतव्यों के लिए है।