आंधी-तूफान में भी मिलेगा अब फुल नेटवर्क, BSNL ने पेश किए jio से भी सस्ते प्लान
बीएसएनएल ने अपने नए प्रीपेड प्लान भी पेश किए हैं, जिनके बारे में कंपनी का दावा है कि यह प्लान इंडस्ट्री में अन्य टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में सबसे सस्ते हैं


बीएसएनएल का 365 दिन वैलेडिटी वाला प्रीपेड प्लान जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया की तुलना में सबसे सस्ता है। बीएसएनएल के 365 दिन की वैलेडिटी वाले प्लान की कीमत 1699 रुपए है, जबकि जियो के प्लान की कीमत 2198 रुपए, एयरटेल के प्लान की कीमत 2398 रुपए और वोडाफोन आइडिया के प्लान की कीमत 2399 रुपए है। एक साल की वैलेडिटी वाले प्लान में उपभोक्ताओं को प्रतिदिन 3जीबी डाटा मिलता है। ऑफ-नेट कॉल्स के लिए बीएसएनएल के इस प्लान में 250 मिनट प्रति दिन मिलते हैं, जबकि अन्य तीनों कंपनियों के प्लान में उपभोक्ताओं को केवल 35 मिनट प्रति दिन ही मिलते हैं। बीएसएनएल के अन्य वैलेडिटी वाले प्लान भी जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के प्लान की तुलना में सस्ते हैं।