नई दिल्ली। 6 दिसंबर से 8 दिसंबर तक चलने वाली फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज सेल शुरू होने में अब बस कुछ ही घंटे शेष बचे हैं। इस सेल में फ्लिपकार्ट ऐसे ऑफर्स और डिस्काउंट पेश करने जा रही है, जो आपकी हर ना को हां में बदल देंगे। फैशन से लेकर फुटवियर तक, वॉच से लेकर कॉस्टमेटिक तक और फ्लाइट से लेकर फर्नीचर तक, हर चीज पर इतना भारी डिस्काउंट है कि आप अपने आप को शॉपिंग करने से रोक ही नहीं पाएंगे।
Image Source : flipkart big shoppingflipkart big shopping
सबसे पहले हम आपको यहां फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज सेल में मिलने वाले ऑफर्स के बारे में बता देते हैं। यहां आप जीरो इंटरेस्ट के साथ नो-कॉस्ट ईएमआई पर शॉपिंग कर सकते हैं। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिये शॉपिंग करने पर आपको 10 प्रतिशत का इंस्टैंट डिस्काउंट अतिरिक्त मिलेगा। फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स को रोज सेल शुरू होने के 3 घंटे पहले शॉपिंग करने का मौका मिलेगा।
फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज सेल में फोन रिचार्ज कराने और फ्लाइट बुक कराने पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है। 51 रुपए के रिचार्ज पर यहां फ्लैट 50 रुपए की छूट मिलेगी, वहीं फ्लाइट टिकट बुक कराने पर 10,000 रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
अब हम बात करते हैं फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज सेल में स्मार्टफोन पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में। इस सेल में शाओमी के नंबर वन डुअल कैमरा स्मार्टफोन रेडमी नोट5 प्रो और रेडमी6 को भारी डिस्काउंट के साथ पेश किया जाएगा। रेडममी नोट5 प्रो पर 2000 रुपए और रेडमी6 पर 1500 रुपए का डिस्काउंट यहां मिलेगा। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक कार्ड पर 10 प्रतिशत इंस्टैंट कैशबैक अलग से मिलेगा।
Image Source : flipkart xiaomiflipkart xiaomi
हॉनर 9एन यहां 5 हजार रुपए के भारी डिस्काउंट के साथ बिकेगा। हॉनर 9एन की कीमत 13,999 रुपए है लेकिन फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में इसे केवल 8,999 रुपए में बिक्री के लिए रखा गया है। वहीं रियलमी ने भी अपने फोन को इस सेल में स्पेशल ऑफर और डिस्काउंट के साथ पेश किया है। रियलमी सी1 7,499 रुपए, रियलमी2 9,499 रुपए और रियलमी2 प्रो 13,990 रुपए में बेचा जाएगा।
Image Source : flipkart realmeflipkart realme
मोटोरोला ने अपने वनपावर को इस सेल में स्पेशल प्राइस पर बिक्री के लिए पेश किया है। वैसे इस फोन की कीमत 15,999 रुपए है, लेकिन इस सेल में यह फोन केवल 14,999 रुपए में बिकेगा। स्मार्ट टीवी की रेंज यहां 10,499 रुपए से शुरू होगी।
Latest Business News