नए साल की छुट्टियों के लिए यदि आप भी दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन से रवाना होने की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। उत्तर रेलवे ने निजामुद्दीन स्टेशन के लिए एक खास एडवाइजरी जारही की है। इसके तहत हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 8 को शुरू करने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का काम जारी है। इसके चलते यहां 28 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच अलग-अलग समय में ट्रैफिक ब्लॉक्स लिए जाएंगे। इस वजह से इस दौरान निजामुद्दीन स्टेशन से रवाना होने वाली कुछ ट्रेन निरस्त रहेंगी या उनके रूट बदले दिए जाएंगे।
इस दौरान निरस्त होने वाली प्रमुख ट्रेनों में कोटा जनशताब्दी है जो कि 28 से 31 दिसंबर के बीच निरस्त होगी। जबलपुर से आने वाली एमपी संपर्कक्रांति 30 दिसंबर को और निजामुद्दीन से चलने वाली एमपी संपर्क क्रांति 31 दिसंबर को निरस्त रहेगी।वहीं श्रीधाम एक्सप्रेस भी 29 से 31 दिसंबर तक निरस्त रहेगी। वहीं निजामुद्दीन पुणे दुरंतो 28 दिसंबर और पुणे निजामुद्दीन दुरंतो 30 दिसंबर को निरस्त रहेगी।
ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
Image Source : INDIA TVTrain
इस ट्रेन के रूट में बदलाव
ताजा फैसले में ट्रेन नंबर 00762 हजरत निजामुद्दीन-रेणिगुंटा ट्रेन 31 दिसंबर को हजरतत निजामुद्दीन-पलवल के स्थान पर वाया नई दिल्ली-दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद-मितावल-आगरा कैंट होती हुई जाएगी.
139 पर लें जानकारी
उत्तर रेलवे ने पैसेंजर्स की सुविधा के लिए जानकारी देते हुए कहा है कि ट्रेन के टाइम टेबल/बदले हुए रूट आदि की जानकारी के लिए रेलवे पूछताछ नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं या रेलवे की वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in या NTES App का इस्तेमाल कर सकते हैं। पैसेंजर्स सेफ्टी हेल्पलाइन नंबर 182 की सुविधा का फायदा ले सकते हैं।
Latest Business News