इंडिगो दे रही है सिर्फ 899 रुपए में हवाई सफर का मौका, ऐसे बुक करें टिकट
इंडिगो दे रही है सिर्फ 899 रुपए में हवाई सफर का मौका, ऐसे बुक करें टिकट
Dharmender Chaudhary
Published : May 08, 2017 04:29 pm IST, Updated : May 08, 2017 04:29 pm IST
IndiGo ‘समर स्पेशल ऑफर’ लेकर आई है। इसके तहत आप सिर्फ 899 रुपए में हवाई सफर कर सकते हैं। 8 से 10 मई के बीच टिकटों की बुकिंग की जा सकती है।
Summer Sale: IndiGo दे रही है सिर्फ 899 रुपए में हवाई सफर का मौका, ऐसे बुक करें टिकट
शुरुआती किराया 899 रुपए है जो कि बागडोगरा-गुवाहाटी के लिए रखा गया है। सस्ते किराये वाले अन्य मार्गों में मुंबई-गोवा, अहमदाबाद-मुंबई, चेन्नई-पोर्ट ब्लेयर, गुवाहाटी-हैदराबाद, मुंबई-गुवाहाटी, जम्मू-अमृतसर, दिल्ली-उदयपुर और कोलकाता-अगरतला भी शामिल है। ऑफर के तहत सीटों की बुकिंग ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर होगी और ये नॉन-रिफंडबल होंगे। हालांकि, अलग-अलग शहरों के लिए अलग-अलग किराया है।