Key Highlights शादी-विवाह के लिए बैंक खाते से ढाई लाख रुपए की निकासी के लिए RBI ने जारी किए दिशानिर्देश।अब शादी के लिए अपने ही बैंक अकाउंट से ढाई लाख रुपए की निकासी के लिए RBI ने रखी कुछ शर्तें।निकासी की अनुमति 8 नवंबर के सरकार के निर्णय से पहले के उपलब्ध राशि से ही होगी।इतना ही नहीं यह राशि उसी शादी के लिए होगी, जो 30 दिसंबर या उससे पहले हो।नई दिल्ली। शादी-विवाह के लिए बैंक अकाउंट से 2.5 लाख रुपये निकालने की छूट के संबंध में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। RBI की शर्तों के मुताबिक, इस निकासी के लिए शादी का कार्ड, विवाह भवन और कैटरिंग सेवा देने वालों के किए गए एडवांस पेमेंट की कॉपी देनी होगी।यह भी पढ़ें : नोटबंदी के बाद RBI ने दी बड़ी राहत, होम और कार समेत अन्य लोन की EMI पेमेंट के लिए दिया 60 दिनों का एक्सट्रा टाइमतस्वीरों में देखिए Hyundai की नई TusconHyundai Tucson-2IndiaTV PaisaIndiaTV PaisaIndiaTV PaisaIndiaTV PaisaRBI की शर्तेंविशेष निकासी की सुविधा की घोषणा के चार दिन बाद RBI ने गाइडलाइंस जारी करते हुए कई शर्तें लगाईं हैं।निकासी की अनुमति 8 नवंबर के सरकार के निर्णय से पहले के उपलब्ध राशि से ही होगी।उसी दिन सरकार ने 500 और 1,000 रुपए के नोट पर पाबंदी की घोषणा की थी।इतना ही नहीं यह राशि उसी शादी के लिए होगी, जो 30 दिसंबर या उससे पहले हो।बैंकों को यह भी कहा गया है कि इस प्रकार की निकासी के लिए रिकॉर्ड रखें।उन्हें उन लोगों की सूची सौंपनी होगी, जिन्हें उस राशि से भुगतान किया गया है।नोटबंदी के बाद बैंक खातों से पैसे निकालने पर कुछ प्रतिबंध के कारण शादी के सीजन में विशेष निकासी की सुविधा दी गई है।बैंकों में नकदी की कमी को देखते हुए निकासी पर कुछ पाबंदी लगाए गए हैं।यह भी पढ़ें : बैंकों में जमा हुए 5.44 लाख करोड़ रुपए के पुराने नोट, एक लाख करोड़ से ज्यादा का हुआ विड्रॉRBI की अधिसूचना के अनुसारपैसा माता-पिता या वह व्यक्ति निकाल सकता है जिसकी शादी होनी है।ये भी हैं RBI की शर्तेंइतना ही नहीं उन लोगों की विस्तृत सूची भी होनी चाहिए, जिनको पेमेंट करने के लिए राशि निकाली गई है।साथ ही ऐसे लोगों से घोषणापत्र भी लेना होगा कि उनके पास कोई बैंक खाता नहीं है।सूची में यह भी होना चाहिए कि किस मकसद से प्रस्तावित भुगतान किया जा रहा है।RBI ने यह भी कहा है कि बैंकों को परिवार को नकद के बिना NEFT, RTGS, चेक, ड्राफ्ट या डेबिट कार्ड जैसे अन्य साधनों से भुगतान के लिए प्रोत्साहित भी करना चाहिए।