1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. दीपावली-छठ की भीड़ में भी मिलेगी कन्फर्म सीट, आनंद विहार से गोंडा, गोरखपुर के रास्ते छपरा तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

दीपावली-छठ की भीड़ में भी मिलेगी कन्फर्म सीट, आनंद विहार से गोंडा, गोरखपुर के रास्ते छपरा तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

आनंद विहार से छपरा जाने वाली ट्रेन 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलाई जाएगी।

indian railways, special trains, festival special trains, chhapra, anand vihar- India TV Hindi
Image Source : EASTERN RAILWAY आनंद विहार और छपरा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद में नौकरी करने वाले यूपी और बिहार के लोग पूरे परिवार के साथ घर पर दीपावली और छठ पूजा मनाने की तैयारियों में जुट चुके हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग रोजाना भारी संख्या में टिकट बुक कर रहे हैं। हालांकि, रेगुलर ट्रेनों में विंडो खुलने के कुछ देर के भीतर ही सारी टिकटें बुक हो जा रही हैं। लेकिन, भारतीय रेल अपने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनें चला रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को कन्फर्म सीट मिल सके। इसी सिलसिले में, रेलवे ने दिल्ली के आनंद विहार और बिहार के छपरा के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

6 अक्टूबर से लेकर 25 नवंबर तक चलाई जाएगी आनंद विहार-छपरा स्पेशल ट्रेन

आनंद विहार और छपरा के बीच ये स्पेशल ट्रेन 6 अक्टूबर से लेकर 25 नवंबर तक सेवाएं देगी। आनंद विहार से छपरा जाने वाली ट्रेन 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलाई जाएगी। जबकि, छपरा से आनंद विहार जाने वाली ट्रेन 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को यात्रा शुरू करेगी। ये स्पेशल ट्रेन दोनों तरफ से कुल 8-8 फेरे लगाएगी।

मुरादाबाद, बरेली, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी स्पेशल ट्रेन

आनंद विहार और छपरा के बीच चलने वाली ये स्पेशल ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान दोनों दिशाओं में गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, कप्तानगंज, रामकोला, पडरौना, थावे, दिघवा दुबौली और मशरक रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में फर्स्ट कम सेकेंड क्लास एसी का 1, सेकेंड क्लास एसी के 2, थर्ड क्लास एसी के 6, थर्ड इकोनॉमी क्लास एसी के 2, स्लीपर क्लास के 5 और जनरल क्लास के 4 डिब्बे समेत कुल 22 डिब्बे होंगे।

आनंद विहार से सुबह, छपरा से दोपहर में प्रस्थान करेगी ट्रेन

आनंद विहार से छपरा तक चलने वाली ट्रेन नंबर- 05086, आनंद विहार-छपरा स्पेशल ट्रेन 7 अक्टूबर से लेकर 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को सुबह 10.50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 07.00 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी में, छपरा से आनंद विहार तक चलने वाली ट्रेन नंबर- 05085, छपरा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 6 अक्टूबर से लेकर 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 01.05 बजे छपरा से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 09.40 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

आनंद विहार और छपरा के बीच चलने वाली इस स्पेशल ट्रेन से जुड़ी बाकी सभी जानकारी के लिए आप भारतीय रेल के हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, आप NTES की वेबसाइट पर जाकर भी इस ट्रेन से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

यूनिकॉर्न कंपनियों में भारतीय मूल के फाउंडरों के पास 909 अरब डॉलर की हिस्सेदारी, हैरान कर देंगे आंकड़े

Latest Business News