1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. DA Hike: महंगाई भत्ते में 9% तक की बंपर बढ़ोतरी, इन राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स को 1 जनवरी से मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी

DA Hike: महंगाई भत्ते में 9% तक की बंपर बढ़ोतरी, इन राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स को 1 जनवरी से मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सोमवार, 18 मई को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकते हैं।

da, da hike, dr, dr hike, dearness allowance, dearness relief, bihar, west bengla, odisha, tamilnadu- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK 1 जनवरी, 2026 से लागू होगा नया महंगाई भत्ता

देश के कुछ राज्यों ने अपने कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की घोषणा की है। ओडिशा, तमिलनाडु और बिहार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में बढ़ोतरी की है, जबकि पश्चिम बंगाल जल्द ही महंगाई भत्ते और महंगाई राहत को लेकर घोषणा करने वाला है। ऐसा माना जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के नव-निर्वाचित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सोमवार, 18 मई को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकते हैं।

ओडिशा सरकार ने बढ़ाया सरकारी कर्मचारियों का भत्ता

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने 15 मई को राज्य सरकार के लिए काम करने वाले कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि इस नई बढ़ोतरी के साथ, राज्य सरकार के कर्मचारियों को दिया जाने वाला DA अब 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है। ये बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2026 से लागू होगी और आने वाली सैलरी में पिछला सारा बकाया जुड़कर आएगा। इससे लगभग 8.5 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

बिहार कैबिनेट ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को दी मंजूरी

बिहार कैबिनेट ने राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी को भी मंजूरी दे दी है। 6वें केंद्रीय वेतन आयोग के दायरे में आने वाले कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 1 जनवरी, 2026 से DA और महंगाई राहत में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी मिलेगी, जो 257 प्रतिशत से बढ़कर 262 प्रतिशत हो जाएगी। 5वें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों के लिए DA में 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जो 474 प्रतिशत से बढ़कर 483 प्रतिशत हो गई है। वहीं, 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत इसे 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया गया है।

Latest Business News