How to check property registry online: देश का प्रॉपर्टी मार्केट काफी बड़ा है। भारत में हर साल लाखों करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी खरीदी और बेची जाती है। प्रॉपर्टी डील एक लंबा और जटिल प्रोसेस है। प्रॉपर्टी डीलिंग में रजिस्ट्री एक बेहद अहम प्रोसेस है। जब कोई प्रॉपर्टी बेचने वाले के नाम से खरीदने वाले के नाम पर ट्रांसफर होती है तो इस पूरी प्रक्रिया को ही रजिस्ट्री कहा जाता है। आज के समय में किसी भी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री बहुत जरूरी और महत्वपूर्ण है। डिजिटल हो रहे भारत में रजिस्ट्री का रिकॉर्ड ढूंढना काफी आसान हो गया है। आज हम यहां रजिस्ट्री की डिटेल्स निकालने का सबसे आसान तरीका जानेंगे।
दिल्ली में प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री चेक करने का प्रोसेस
आप जिस मकान में रह रहे हैं या आपने हाल ही में जो मकान खरीदा है, उसकी रजिस्ट्री हुई है या नहीं, इसका पता बहुत आसानी से लगाया जा सकता है। आप अपने घर-मकान आदि की रजिस्ट्री आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। यहां हम आपको प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री चेक करने का सबसे आसान तरीका बताने जा रहे हैं। ध्यान रहे कि ये रजिस्ट्री की डिटेल्स चेक करने का ये तरीका सिर्फ दिल्ली में खरीदी गई प्रॉपर्टी के लिए ही है।
सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में भी लगाया जा सकता है पता
प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री का पता लगाने के लिए आप अपने एरिया के सब-रजिस्ट्रार के ऑफिस भी जा सकते हैं। इसके अलावा, आप DORIS (दिल्ली ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन इंफॉर्मेशन सिस्टम) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दिल्ली में खरीदी गई अपनी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री चेक कर सकते हैं। आइए अब रजिस्ट्री चेक करने का पूरा प्रोसेस जानते हैं।
ये है ऑनलाइन रजिस्ट्री चेक करने का पूरा प्रोसेस
- सबसे पहले आपको DORIS की वेबसाइट https://doris.delhigovt.nic.in/ पर जाना है।
- अब आपको Online Services सेक्शन में दिख रहे e-Search पर क्लिक करना है।
- आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा। यहां आपको बाईं ओर दिख रहे दूसरे ऑप्शन Search by Name पर क्लिक करना है।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक कॉलम बना आएगा, जहां आपको प्रॉपर्टी की डिटेल्स डालनी हैं।
- सबसे पहले आपको उस एरिया का नाम डालना है, जहां आपने प्रॉपर्टी खरीदी है।
- अगर आपने प्रॉपर्टी खरीदी है तो नीचे वाले ऑप्शन में आकर Second Party को चुनें।
- सेकेंड पार्टी को चुनने के बाद आपको एक नया बॉक्स दिखेगा, जहां आपको प्रॉपर्टी के खरीदार का नाम दर्ज करना है और फिर विजुअल कोड डालकर Search पर क्लिक करें।
- Search पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर आपकी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री से जुड़ी डिटेल्स आ जाएंगी।
- ज्यादा जानकारी के लिए आप More पर भी क्लिक कर सकते हैं।
Latest Business News