1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. पहली बार घर खरीदने जा रहे हैं तो इन बातों का रखें खास ध्यान, कभी नहीं होगा पछतावा

पहली बार घर खरीदने जा रहे हैं तो इन बातों का रखें खास ध्यान, कभी नहीं होगा पछतावा

अगर आप लोन पर घर लेने जा रहे हैं और आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो बैंक आपको प्रॉपर्टी की कीमत का 90 प्रतिशत लोन दे सकते हैं। लेकिन यहां आपको समझदारी से फैसला लेते हुए ज्यादा से ज्यादा डाउन पेमेंट करनी चाहिए। ताकि, आपकी जेब पर ऊंची और लंबे समय तक चलने वाली ईएमआई का ज्यादा बोझ न पड़े।

Property Tips, home buyers, flat, home, house, property, buying home, real estate, realty- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK होम लोन पर अच्छी तरह से होना चाहिए होमवर्क

Property Tips: अपने परिवार के लिए घर खरीदना हम सभी के सबसे बड़े सपनों में से एक होता है। खासकर, जब आप अपने परिवार के लिए पहली बार घर खरीदने जा रहे हों तो ये एक बहुत खास एहसास होता है। पहली बार घर खरीदने जा रहे लोगों को कई अहम और बड़ी बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। अगर आप भी पहली बार कोई घर, मकान या फ्लैट खरीदने जा रहे हैं या प्लान कर रहे हैं तो यहां हम आपके लिए कुछ बेहद जरूरी और प्रभावशाली टिप्स लेकर आए हैं। अगर आप इन टिप्स को ध्यान में रखकर घर खरीदेंगे तो निश्चित रूप से आपकी काफी दिक्कतें कम हो जाएंगी।

होम लोन

अगर आप लोन पर घर लेने जा रहे हैं और आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो बैंक आपको प्रॉपर्टी की कीमत का 90 प्रतिशत लोन दे सकते हैं। लेकिन यहां आपको समझदारी से फैसला लेते हुए ज्यादा से ज्यादा डाउन पेमेंट करनी चाहिए। ताकि, आपकी जेब पर ऊंची और लंबे समय तक चलने वाली ईएमआई का ज्यादा बोझ न पड़े। होम लोन लेने से पहले अलग-अलग बैंकों और एनबीएफसी से संपर्क करें और जहां आपको सस्ता लोन मिले। 

सैलरी

होम लोन लेते समय अपनी सैलरी का खास ध्यान रखें और एक बार इस पर भी विचार करें कि आने वाले सालों में आपकी सैलरी में कितनी ग्रोथ होगी। इसके साथ ही, ये भी ध्यान रखें कि आपको अपनी सैलरी में ही घर का पूरा खर्च उठाना है।

खर्च

होम लोन लेने से पहले अपने खर्च का भी एक हिसाब-किताब बनाएं और जहां खर्च कम किया जा सके या बंद किया जा सके, वहां तत्काल काम करें। फिजूल खर्च से तो जितनी ज्यादा हो सके, उतनी ज्यादा दूरी बनाकर रखें। ताकि भविष्य में कभी भी ईएमआई भरने में दिक्कत न आए।

घर की कीमत

घर ऐसी संपत्ति है, जो बार-बार नहीं खरीदी जाती है। इसलिए सोच-समझकर पैसा लगाएं। अगर आप पहले से ही महंगा घर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ठीक है। वरना आप ऐसा घर भी खरीद सकते हैं, जिसकी कीमत कम है और उसे बाद में कम खर्च पर भी ठीक कराया जा सकता है।

Latest Business News