A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. WhatsApp से अब भरें अपनी LIC पॉलिसी का प्रीमियम, यहां जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

WhatsApp से अब भरें अपनी LIC पॉलिसी का प्रीमियम, यहां जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

गौरतलब है कि LIC के पास 2.2 करोड़ से अधिक रजिस्टर्ड पॉलिसीधारक हैं, और हर दिन 3 लाख से अधिक ग्राहक विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं के लिए लॉगिन करते हैं।

LIC- India TV Hindi
Image Source : FILE एलआईसी

LIC की पॉलिसी लेने वाले करोड़ों बीमाधारकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब वे अपनी पॉलिसी का प्रीमियम WhatsApp के जरिये चंद मिनट में भर पाएंगे। आपको बता दें ​कि डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन' और ग्राहकों को केंद्र में रखकर, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने 'व्हाट्सएप बॉट के माध्यम से प्रीमियम भुगतान' की ऑनलाइन सुविधा लॉन्च की। इस फैसिलिटी की शुरुआत आज से हो गई है। एलआईसी के CEO एवं प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ मोहंती ने इसे लॉन्च किया है। आइए जानते हैं कि अगर आप पॉलिसी होल्डर हैं तो अपने प्रीमियम का भुगतान कैसे कर पाएंगे। 

स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  1. LIC का WhatsApp नंबर 8976862090 सेव करें।
  2. अपने WhatsApp को खोलें और LIC के नंबर पर "Hi" लिखकर भेजें।
  3.  इसके बाद LIC आपको विकल्पों का एक लिस्ट भेजेगा, जिसमें से प्रीमियम भुगतान के लिए 1 विकल्प को चुनें। 
  4. अपनी पॉलिसी नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें। 
  5.  पेमेंट का विकल्प चुनें और अपने पसंदीदा माध्यम (जैसे कि क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, या नेट बैंकिंग) से भुगतान करें। 
  6.  भुगतान करने के बाद आपको एक रसीद प्राप्त होगी, जिसे आप भविष्य के लिए रख सकते हैं। 
  7. ध्यान दें: यह सुविधा उन पॉलिसीधारकों के लिए उपलब्ध है जिन्होंने LIC की वेबसाइट पर अपनी पॉलिसी को रजिस्टर किया है।

2.2 करोड़ से अधिक रजिस्टर्ड पॉलिसीधारक

एलआईसी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, व्हाट्सएप नंबर 8976862090 के माध्यम से पॉलिसी होल्डर अपनी प्रीमियम-देख सकेंगे। फिर उसे UPI, नेट बैंकिंग, डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से सीधे भुगतान कर पाएंगे। संपूर्ण प्रक्रिया— पॉलिसी पहचान से लेकर भुगतान और रसीद प्राप्ति तक— व्हाट्सएप बॉट के भीतर ही पूरी होती है। गौरतलब है कि LIC के पास 2.2 करोड़ से अधिक रजिस्टर्ड पॉलिसीधारक हैं, और हर दिन 3 लाख से अधिक ग्राहक विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं के लिए लॉगिन करते हैं।

Latest Business News