A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. 30 लाख के होम लोन पर बचेंगे अब 4.63 lakh, अपना Loan अमाउंट डालें और जानें कितनी होगी बचत

30 लाख के होम लोन पर बचेंगे अब 4.63 lakh, अपना Loan अमाउंट डालें और जानें कितनी होगी बचत

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट में कटौती से होम लोन लेने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है। लोन की ईएमआई में बड़ी कमी हो गई है।

RBI- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आरबीआई

Home Loan EMI: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार तीसरी बार शुक्रवार को रेपो रेट में कटौती की। आरबीआई ने सभी को आश्चर्यचकित करते हुए रेपो रेट में 0.50% की कटौती कर दी है। वहीं, पिछले दो बार को मिला दें तो अभी तक रेपो रेट में 1% की कटौती हो चुकी है। यह होम लोन, कार लोन लेने वाले के लिए बड़ी राहत है। अगर आपने ने भी होम लोन लिया है तो यह आपको बड़ी बचत कराएगा। आइए जानते हैं कि 30 लाख, 50 लाख, 75 लाख और 1 करोड़ रुपये के लोन पर कितनी होगी बचत? साथ ही आप अपनी लोन अमाउंट के अनुसार कैलकुलेशन कर सकते हैं। 

ब्याज दर 9.5% से घटकर 8.5% हुई

मान लेते हैं कि आपने होम लोन 9.5% ब्याज दर पर ली थी। अब रेपो रेट में 1% कटौती के बाद ब्याज दर घटकर 8.5% हो गई है। ऐसे में 20 साल की अवधि में 30 लाख रुपये के लोन पर आपकी मासिक EMI 1,929 रुपये कम हो जाएगी और आपको कुल ब्याज में 4.63 लाख रुपये की बचत होगी। 50 लाख रुपये के लोन पर EMI 3,215 रुपये कम हो जाएगी और ब्याज में 7.71 लाख रुपये की बचत होगी। 75 लाख रुपये के होम लोन पर ईएमआई में 4,823 रुपये की कमी होगी और ब्याज में 11.58 लाख की बचत होगी। वहीं, 1 करोड़ रुपये के लोन पर EMI में 6,431 रुपये की बचत होगी और और ब्याज में 15.43 लाख रुपये की बचत होगी।

अपने लोन अमाउंट पर बचत का कैलकुलेशन ऐसे करें

अगर ऊपर दी गई होम लोन की रा​शि आपके लोन अमाउंट से मैच नहीं करता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप बड़ी आसानी से रेपो रेट में कटौती के बाद होम लोन पर होने वाली बचत को कैलकुलेट कर सकते हैं। आपको बस करना यह है कि आपनी लोन अमाउंट की राशि, लोन का टेन्योर और ब्याज दर पता करना है। इसके बाद तमाम ऑनलाइन Home Loan EMI Calculator उपलब्ध है। हम यहां एसबीआई का होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर दे रहे हैं। आप इसकी मदद से अपना बचत निकाल सकते हैं: https://homeloans.sbi/calculators

आपको होम लोन कैलकुलेटर में पुरानी ब्याज दर, लोन की राशि और टेन्योर डालना है। आपको अपनी ईमआई और कुल चुकाने वाली रकम पता चल जाएगी। इसके बाद आपको फिर लोन की राशि, नई ब्याज दर और टेन्योर डालाना है। आपको नई ईएमआई और कुल राशि की जानकारी मिल जाएगी। आप पुरानी में से नई राशि को घटाकर बचत निकाल पाएंगे। इसी तरह आपकी ईएमआई कितनी घटी वह भी पता कर पाएंगे। 

Latest Business News