केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि यानी PM KISAN Yojana की 21वीं किस्त जारी होने की तारीख इसी महीने आ सकती है। इस योजना की शुरुआत वर्ष 2019 में किसानों की आय को मजबूत करने और उन्हें आर्थिक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी। पिछली 20वीं किस्त 2 अगस्त 2024 को जारी की गई थी, जिसके तहत सरकार ने 20,500 करोड़ रुपये की राशि सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर की थी। इस दौरान 9.7 करोड़ से अधिक किसानों को योजना का लाभ मिला था।
सालाना ₹6,000 की आर्थिक सहायता
पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिसे तीन समान किस्तों में - प्रत्येक ₹2,000 के रूप में सीधे उनके बैंक खातों में भेजा जाता है। यह योजना मुख्य रूप से छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।
कब मिलेगी किस्त जान लें
जिन किसानों ने 20वीं किस्त से आधिकारिक पोर्टल पर अपनी ई-केवाईसी और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर ली है, उन्हें केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजना के तहत धनराशि मिलने की उम्मीद है। लाइवहिन्दुस्तान की खबर के मुताबिक, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पिछले रुझानों के मुताबिक, 30 नवंबर से पहले तक किस्त मिलने की उम्मीद है। पिछले साल, पीएम-किसान योजना की 18वीं किस्त 5 अक्टूबर, 2024 को जारी की गई थी। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक तारीख जारी नहीं की गई है।
इस योजना की 19वीं किस्त इस साल 24 फरवरी को जारी की गई थी, जो 4 से 6 महीने की अवधि को चिह्नित करती है। कृषि क्षेत्र में व्याप्त वित्तीय दबाव को कम करने के उद्देश्य से, पात्र किसानों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) प्रणाली के तहत केंद्र से सीधे ये धनराशि प्राप्त होती है। इसका तात्पर्य यह है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के मुताबिक, आने वाले दिनों में लाभार्थियों के खातों में धनराशि जमा कर दी जाएगी।
Latest Business News