1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. PM Kisan Yojana: आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं, लिस्ट में चेक करें अपना नाम, जल्द जारी होनी है 22वीं किस्त

PM Kisan Yojana: आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं, लिस्ट में चेक करें अपना नाम, जल्द जारी होनी है 22वीं किस्त

पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाले पैसे सीधे किसान के बैंक खाते में जमा किए जाते हैं। पीएम किसान योजना के तहत लाभ पाने के लिए पंजीकृत किसानों को ओटीपी आधारित ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है।

PM Kisan, PM Kisan Yojana, pradhan mantri kisan samman nidhi, 20th installment, 20th installment of - India TV Hindi
Image Source : FREEPIK पीएम किसान की 22वीं किस्त अगले महीने जारी कर सकती है सरकार

PM Kisan Yojana: देश के किसानों की आय में सुधार लाने के लिए फरवरी 2019 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत हुई थी। इस योजना को पीएम किसान के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आर्थिक मदद कर उनके खर्च में कमी और कमाई में बढ़ोतरी करना है पीएम मोदी ने पिछले साल 19 नवंबर को पीएम किसान की 21वीं किस्त जारी की थी। जिसके बाद से ही देश के करोड़ों किसान 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो अगले महीने यानी मार्च में जारी की जा सकती है।

पीएम किसान योजना के तहत कितने रुपये देती है सरकार

भारत सरकार पूरे देश में पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक मदद करती है। किसानों को ये 6000 रुपये हर 4 महीने पर 2000-2000 रुपये की 3 किस्तों के रूप में दिए जाते हैं। हालांकि, अभी पीएम किसान की 22वीं किस्त के भुगतान के लिए आधिकारिक तौर पर तारीख की घोषणा नहीं की गई है। 22वीं किस्त जारी होने से पहले सरकार खुद आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा करेगी, जैसा कि हर किया जाता है। 

ई-केवाईसी नहीं है तो खाते में नहीं आएंगे पैसे

इस सरकारी योजना के तहत किसानों को साल में 3 बार अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च के दौरान पैसे मिलते हैं। योजना के तहत मिलने वाले पैसे सीधे किसान के बैंक खाते में जमा किए जाते हैं। पीएम किसान योजना के तहत लाभ पाने के लिए पंजीकृत किसानों को ओटीपी आधारित ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। अगर आपने अपना ई-केवाईसी नहीं कराया तो आपको पीएम किसान की 22वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। बताते चलें कि इस स्कीम के तहत पात्र किसान लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं कि उन्हें इस बार पैसे मिलेंगे या नहीं।

पीएम किसान की लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम

  • पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • अब 'Beneficiary List' लिखे बड़े से बॉक्स पर क्लिक करें।
  • अब अपना राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव चुनें और Get Report पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर सभी लाभार्थियों की पूरी लिस्ट आ जाएगी।

लिस्ट में नाम नहीं है तो नहीं मिलेगी 2000 रुपये की अगली किस्त

अगर इस लिस्ट में आपको अपना नाम दिख रहा है तो समझिए, आपके बैंक खाते में पीएम किसान की अगली किस्त के पैसे आ जाएंगे। अगर इस लिस्ट में आपका नाम नहीं है तो आपको पीएम किसान योजना के तहत 2000 रुपये की अगली किस्त नहीं मिलेगी।

Latest Business News