आज महानवमी के साथ ही इस साल की शारदीय नवरात्रि संपन्न हो गई। अब दशहरा, दीपावली और छठ पूजा जैसे साल के सबसे बड़े त्योहार आने वाले हैं। भारतीय रेल ने हमेशा की तरह इस बार भी त्योहारी सीजन में यात्रियों की मांग को पूरा करने के लिए सैकड़ों स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है। इनमें से कई स्पेशल ट्रेनों ने सेवाएं शुरू भी कर दी हैं और बाकी ट्रेनें जल्द ही सेवाएं शुरू करेंगी। इसी बीच, पुणे-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन ने आज से सेवाएं शुरू कर दी हैं।
पुणे और मुजफ्फरपुर के बीच शुरू हुई स्पेशल ट्रेन
भारतीय रेल बिहार के मुजफ्फरपुर से पुणे के हड़पसर रेलवे स्टेशन बीच एक स्पेशल ट्रेन चला रही है। भारतीय रेल के उत्तर मध्य रेलवे ने इस स्पेशल ट्रेन की सभी जरूरी डिटेल्स शेयर की हैं। रेलवे के मुताबिक, पुणे से मुजफ्फरपुर तक जाने वाली ट्रेन 19 अक्टूबर से लेकर 23 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलाई जाएगी। जबकि, मुजफ्फपुर से हड़पसर तक जाने वाली स्पेशल ट्रेन 21 अक्टूबर से लेकर 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलाई जाएगी।
कहां-कहां रुकेगी पुणे-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन
ये स्पेशल ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान हड़पसर, दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड जंक्शन, जलगांव जंक्शन, भुसावल जंक्शन, खंडवा जंक्शन, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदन महल, कटनी जंक्शन, मैहर, सतना, मानिकपुर जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा जंक्शन, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर जंक्शन और हाजीपुर जंक्शन पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
पुणे-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन का पूरा टाइम टेबल
पुणे से मुजफ्फरपुर तक जाने वाली ट्रेन नंबर- 01453, पुणे-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन सोमवार को शाम 19.40 बजे प्रस्थान करेगी और बुधवार को दोपहर 12.00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी में, मुजफ्फरपुर से हड़पसर तक जाने वाली ट्रेन नंबर- 01454, मुजफ्फरपुर-हड़पसर स्पेशल ट्रेन बुधवार को दोपहर 13.15 बजे प्रस्थान करेगी और शुक्रवार को आधी रात 02.45 बजे हड़पसर पहुंचेगी।
Image Source : indian railwaysगाड़ी संख्या- 01453 और 01454 का पूरा टाइम टेबल
यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन का लेटेस्ट शेड्यूल चेक करने की अपील
जरूरत के आधार पर इन स्पेशल ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव भी किए जा सकते हैं। इसलिए, रेलवे ने यात्रियों से अपील की है वे अपनी यात्रा शुरू करने से भारतीय रेल की हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर अपनी ट्रेन का लेटेस्ट अपडेट अवश्य प्राप्त कर लें। इसके अलावा, आप NTES पोर्टल पर जाकर भी अपने ट्रेन से जुड़ी अहम जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
IRFC के शेयरहोल्डरों को मिलने जा रहा डिविडेंड, जानें बैंक खाते में कब आएंगे पैसे
Latest Business News