1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. बासुकीनाथ से पटना-गोरखपुर, आसनसोल से गोरखपुर और मधुपुर से नरकटियागंज के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, चेक करें डिटेल्स

बासुकीनाथ से पटना-गोरखपुर, आसनसोल से गोरखपुर और मधुपुर से नरकटियागंज के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, चेक करें डिटेल्स

रेलवे ने बासुकीनाथ से पटना, बासुकीनाथ से गोरखपुर, आसनसोल से गोरखपुर और मधुपुर से नरकटियागंज के बीच श्रावणी मेला स्पेशल अनारक्षित ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

special trains, indian railways- India TV Hindi
Image Source : SOUTHERN RAILWAYS रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें

30 जुलाई को शुरू हुआ पवित्र श्रावण मास 28 अगस्त को रक्षा बंधन के मौके पर खत्म होगा। भारतीय रेल श्रावण मास में शिव भक्तों की सुविधाओं के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। इसी सिलसिले में भारतीय रेल ने बासुकीनाथ से पटना, बासुकीनाथ से गोरखपुर, आसनसोल से गोरखपुर और मधुपुर से नरकटियागंज के बीच श्रावणी मेला स्पेशल अनारक्षित ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने इन सभी ट्रेनों की डिटेल्स शेयर की है।

बासुकीनाथ-पटना-बासुकीनाथ स्पेशल

ट्रेन नंबर- 03563, बासुकीनाथ-पटना श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 17 और 24 अगस्त को बासुकीनाथ से 16.45 बजे प्रस्थान करेगी। ये ट्रेन 17.30 बजे देवघर, 19.40 बजे झाझा, 20.43 बजे किउल, 22.45 बजे मोकामा, 23.10 बजे बख्तियारपुर,  23.43 बजे फतुहा से प्रस्थान करते हुए देर रात 01.00 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर- 03564, पटना-बासुकीनाथ श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 18 और 25 अगस्त को पटना जंक्शन से 01.20 बजे प्रस्थान करेगी। ये ट्रेन 01.53 बजे फतुहा, 02.25 बजे बख्तियारपुर, 03.15 बजे मोकामा, 04.28 बजे किउल, 07.05 बजे जसीडीह और 07.18 बजे देवघर से प्रस्थान करते हुए 09.00 बजे बासुकीनाथ पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में स्लीपर और जनरल क्लास के 20 कोच समेत कुल 22 कोच होंगे। 

बासुकीनाथ-गोरखपुर-जसीडीह स्पेशल

ट्रेन नंबर- 03565, बासुकीनाथ-गोरखपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 18 और 25 अगस्त को बासुकीनाथ से 10.30 बजे प्रस्थान करेगी। ये ट्रेन 11.20 बजे देवघर, 13.50 बजे झाझा, 14.43 बजे किउल, 16.15 बजे मोकामा, 17.10 बजे बख्तियारपुर, 18.43 बजे फतुहा, 20.00 बजे पटना, 20.30 बजे पाटलिपुत्र, 23.25 बजे छपरा समेत अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 03.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर- 03566, गोरखपुर-जसीडीह श्रावणी मेला स्पेशल 19 और 26 अगस्त को 06.10 बजे गोरखपुर से प्रस्थान करेगी। ये ट्रेन 09.35 बजे छपरा, 11.40 बजे पाटलिपुत्र, 12.15 बजे पटना, 13.05 बजे फतुहा, 13.34 बजे बख्तियारपुर, 14.25 बजे मोकामा, 15.33 बजे किउल रुकते हुए 18.45 बजे जसीडीह पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में स्लीपर और जनरल क्लास के 20 कोच समेत कुल 22 कोच होंगे। 

बासुकीनाथ-गोरखपुर-मधुपुर स्पेशल

ट्रेन नंबर- 03569, बासुकीनाथ-गोरखपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 17 और 24 अगस्त को बासुकीनाथ से 15.05 बजे प्रस्थान करेगी। ये गाड़ी 15.50 बजे देवघर, 17.40 बजे झाझा, 18.36 बजे किउल, 20.30 बजे बरौनी,  22.40 बजे हाजीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 04.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर- 03571, गोरखपुर-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल 18 और 25 अगस्त को गोरखपुर से 06.30 बजे खुलकर 11.20 बजे हाजीपुर, 14.50 बजे बरौनी, 15.53 बजे किउल सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 18.35 बजे जसीडीह और 19.30 बजे मधुपुर पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में स्लीपर और जनरल क्लास के 20 कोच समेत कुल 22 कोच होंगे। 

आसनसोल-गोरखपुर-आसनसोल स्पेशल

ट्रेन नंबर- 03571, आसनसोल-गोरखपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 18 और 25 अगस्त को आसनसोल से 11.30 बजे प्रस्थान करेगी। ये ट्रेन 12.55 बजे जसीडीह, 14.40 बजे झाझा, 15.36 बजे किउल, 17.30 बजे बरौनी, 19.40 बजे हाजीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 01.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर- 03572, गोरखपुर-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 19 और 26 अगस्त को गोरखपुर से 05.15 बजे प्रस्थान करेगी। ये ट्रेन 10.05 बजे हाजीपुर, 13.35 बजे बरौनी, 14.38 बजे किउल सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 17.27 बजे जसीडीह और 21.00 बजे आसनसोल पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में स्लीपर और जनरल क्लास के 20 कोच समेत कुल 22 कोच होंगे।

मधुपुर-नरकटियागंज-मधुपुर स्पेशल 

ट्रेन नंबर- 03567, मधुपुर-नरकटियागंज स्पेशल 18 और 25 अगस्त को मधुपुर से 01.00 बजे प्रस्थान करेगी। ये गाड़ी 01.25 बजे जसीडीह, 02.40 बजे झाझा, 03.40 बजे किउल, 05.40 बजे बरौनी, 07.40 बजे समस्तीपुर, 08.30 बजे मुजफ्फरपुर, 10.10 बजे बापूधाम मोतिहारी, 10.55 बजे बेतिया रुकते हुए 12.25 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर- 03568, नरकटियागंज-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 18 और 25 अगस्त को नरकटियागंज से 13.25 बजे प्रस्थान करेगी। ये ट्रेन 14.03 बजे बेतिया, 14.43 बजे बापूधाम मोतिहारी, 16.55 बजे मुजफ्फरपुर, 18.30 बजे समस्तीपुर, 19.45 बजे बरौनी, 21.30 बजे किउल, 23.53 बजे झाझा रुकते हुए अगले दिन 00.40 बजे जसीडीह और 02.15 बजे मधुपुर पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में स्लीपर और जनरल क्लास के 20 कोच समेत कुल 22 कोच होंगे। 

ये भी पढ़ें

ONGC को वेनेजुएला में ऑपरेशन्स शुरू करने की मिली मंजूरी, अमेरिकी वित्त विभाग के OFAC से मिला लाइसेंस

Latest Business News