1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. अब जम्मू तवी से चलाई जाएगी श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस, गुरुवार को होगा विस्तारित हिस्से का उद्घाटन

अब जम्मू तवी से चलाई जाएगी श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस, गुरुवार को होगा विस्तारित हिस्से का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 जून, 2025 को कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी। उस समय इस ट्रेन में सिर्फ 8 डिब्बे थे।

Vande Bharat, Vande Bharat Express, Srinagar Vande Bharat Express, katra-Srinagar Vande Bharat Expre- India TV Hindi
Image Source : PTI तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को मिलेगी कन्फर्म सीट

श्री माता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर के बीच चलाई जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को जम्मू तवी तक विस्तारित किया जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव गुरुवार, 30 अप्रैल को जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से विस्तारित श्रीनगर-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। उद्घाटन के बाद 2 मई, 2026 से इसकी नियमित सेवाएं शुरू होगी। ये ट्रेन, जो पहले श्रीनगर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक चलती थी, अब जम्मू तवी तक चलेगी। ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद, अश्विनी वैष्णव उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक पर स्थित देश के दो सबसे उल्लेखनीय इंजीनियरिंग संरचनाओं, अंजी ब्रिज और चेनाब ब्रिज का भी निरीक्षण करेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी ने 6 जून, 2025 को किया था कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 जून, 2025 को कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी। उस समय इस ट्रेन में सिर्फ 8 डिब्बे थे। उद्घाटन के बाद से ही श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस पूरी क्षमता से चल रही है और इसे यात्रियों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, जिसे देखते हुए इसमें डिब्बों की संख्या 8 से बढ़ाकर 20 करने का फैसला लिया गया है। रेलवे के इस कदम से श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में बैठने की क्षमता दोगुना से भी ज्यादा हो जाएगी। खासतौर पर तीर्थयात्रा और पर्यटन के व्यस्त मौसम के दौरान रिजर्वेशन और वेटिंग लिस्ट पर दबाव बहुत कम हो जाएगा।

तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को मिलेगी कन्फर्म सीट

जिन तीर्थयात्रियों को अक्सर अपनी यात्रा से कई दिन पहले ही सीटें फुल मिलती थीं, घाटी की यात्रा की योजना बना रहे पर्यटकों के लिए और उन स्थानीय निवासियों के लिए, जो दैनिक आवागमन के लिए इस सेवा पर निर्भर हैं, अब विस्तारित रेक एक बड़ी राहत लेकर आया है। कोचों की संख्या बढ़ने से अब यात्रियों को सीट न मिलने की संभावना काफी कम हो जाएगी। जम्मू-तवी तक विस्तार के साथ ही, 20 कोच वाली वंदे भारत रेल अपने सबसे बड़े यात्री शहर तक उसकी क्षमता के अनुरूप पहुंचेगी। ये ट्रेन मांग के अनुरूप बनाई गई है जो हमेशा से इसकी बढ़ती मांग को पूरा करती आई है।

Latest Business News