A
Hindi News पैसा फायदे की खबर Post Office की इन स्मॉल सेविंग स्कीम्स में मिल रहा FD से ज्यादा ब्याज, बिना रिस्क के लगाएं पैसा

Post Office की इन स्मॉल सेविंग स्कीम्स में मिल रहा FD से ज्यादा ब्याज, बिना रिस्क के लगाएं पैसा

10 साल से कम उम्र की बेटियों के लिए खोले जाने वाले इस खाते पर अभी 8.2 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम में एक वित्त वर्ष में मिनिमम 250 रुपये और मैक्सिमम 1,50,000 रुपये जमा किए जा सकते हैं।

इन्वेस्टमेंट- India TV Paisa Image Source : FILE इन्वेस्टमेंट

अगर आप शेयर मार्केट या म्यूचुअल फंड में निवेश करने का जोखिम नहीं उठाना चाहते और एफडी से अधिक रिटर्न पाना चाहते हैं, तो स्मॉल सेविंग स्कीम्स में पैसा डाल सकते हैं। भारतीय डाक कई पोस्ट ऑफिस स्कीम्स ऑफर करता है। इनमें से कुछ स्कीम्स आपको बैंकों में भी मिल जाएगी। स्मॉल सेविंग स्कीम्स सरकार समर्थित होती हैं। सरकार हर तीन महीने में इन स्कीम्स की ब्याज दर तय करती हैं। आइए कुछ पॉपुलर स्मॉल सेविंग स्कीम्स के बारे में जानते हैं।

पीपीएफ

पीपीएफ यानी पब्लिक प्रोविडेंट फंड एक सरकारी निवेश स्कीम है। इस स्कीम पर फिलहाल 7.1 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है। पीपीएफ में एक वित्त वर्ष में मिनिमम 500 रुपये और मैक्सिमम 1,50,000 रुपये जमा किए जा सकते हैं। ये स्कीम 15 साल में मैच्यॉर होती है, लेकिन इसे 5-5 साल बढ़ाकर अधिकतम 50 साल तक चलाया जा सकता है।

पोस्ट ऑफिस टीडी

पोस्ट ऑफिस, केंद्र सरकार के अधीन आता है। पोस्ट ऑफिस में बैंक एफडी की तरह ही टीडी (टाइम डिपॉजिट) स्कीम चलाई जाती है। पोस्ट ऑफिस में 1 साल से लेकर 5 साल तक की टीडी कराने का ऑप्शन मिलता है। टीडी पर 6.9 प्रतिशत से लेकर 7.5 प्रतिशत तक का ब्याज मिल रहा है।

सुकन्या समृद्धि योजना

10 साल से कम उम्र की बेटियों के लिए खोले जाने वाले इस खाते पर अभी 8.2 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम में एक वित्त वर्ष में मिनिमम 250 रुपये और मैक्सिमम 1,50,000 रुपये जमा किए जा सकते हैं। ये स्कीम 21 साल में मैच्यॉर होती है। अगर बेटी 18 साल की हो गई है और आप उसकी शादी करना चाहते हैं तो ऐसी स्थिति में भी खाते को बंद कराया जा सकता है।

किसान विकास पत्र

किसान विकास पत्र (केवीपी) स्कीम पर अभी 7.5 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम में कम से कम 1000 रुपये से खाता खुलवाया जा सकता है। अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। केवीपी के तहत, आपके द्वारा निवेश किया गया पैसा 115 महीने (9 साल और 7 महीने) में सीधे डबल हो जाता है।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।)

Latest Business News