1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. 1 ही दिन में लॉन्च हुईं 3 नई ट्रेनें; नांदेड़-मुंबई एक्सप्रेस, नांदेड़-टनकपुर एक्सप्रेस और पुरी-कोरापुट एक्सप्रेस को किया गया रवाना

1 ही दिन में लॉन्च हुईं 3 नई ट्रेनें; नांदेड़-मुंबई एक्सप्रेस, नांदेड़-टनकपुर एक्सप्रेस और पुरी-कोरापुट एक्सप्रेस को किया गया रवाना

रेल मंत्री कुछ ही देर बाद एक अन्य नई ट्रेन ब्रह्मपुर-सूरत (उधना) अमृत भारत एक्सप्रेस को भी लॉन्च करेंगे। ब्रह्मपुर-सूरत (उधना) अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन आज लॉन्च होने वाली चौथी ट्रेन होगी।

indian railways, Nanded-Mumbai Express, Nanded-Tanakpur Express, Puri-Koraput Express, Brahmapur-Udh- India TV Hindi
Image Source : INDIAN RAILWAYS एक ही दिन में लॉन्च होंगी 4 नई ट्रेनें

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को 3 नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें महाराष्ट्र के नांदेड़ और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चलाई जाने वाली नांदेड़-एलटीटी एक्सप्रेस, नांदेड़ और उत्तराखंड के टनकपुर के बीच चलाई जाने वाली नांदेड़-टनकपुर एक्सप्रेस एवं ओडिशा के पुरी और कोरापुट के बीच चलाई जाने वाली पुरी-कोरापुट एक्सप्रेस शामिल हैं। बताते चलें कि रेल मंत्री कुछ ही देर बाद एक अन्य नई ट्रेन ब्रह्मपुर-सूरत (उधना) अमृत भारत एक्सप्रेस को भी लॉन्च करेंगे। ब्रह्मपुर-सूरत (उधना) अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन आज लॉन्च होने वाली चौथी ट्रेन होगी।

नांदेड़-एलटीटी एक्सप्रेस

नांदेड़ और मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चलाई जाने वाली नांदेड़-एलटीटी-नांदेड़ एक्सप्रेस ट्रेन से महाराष्ट्र के नांदेड़, हिंगोली, वाशिम, अकोला, बुलढाणा, जलगांव, नाशिक, ठाणे और मुंबई उपनगर के यात्रियों को फायदा मिलेगा। ये ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान पूर्णा, बसमत, हिंगोली डेक्कन, वाशिम, अकोला, मलकापुर, भुसावल, चालीसगांव, मनमाड, नाशिक रोड, इगतपुरी और कल्याण रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।

नांदेड़-टनकपुर एक्सप्रेस

नांदेड़ और टनकपुर के बीच चलाई जाने वाली नांदेड़-टनकपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस से उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के लोगों को फायदा होगा। ये ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान पीलीभीत, इज्जतनगर, बरेली, बदायूं, कासगंज, मथुरा, आगरा, धौलपुर, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ललितपुर, बीना, रानी कमलापति भोपाल, इटारसी, खंडवा, मलकापुर, अकोला, वाशिम, हिंगोली, बसमत और पूर्णा रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।

पुरी-कोरापुट एक्सप्रेस

पुरी और कोरापुट के बीच चलाई जाने वाली पुरी-कोरापुट-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन ओडिशा के तटीय क्षेत्र को दक्षिणी ओडिशा से जोड़कर राज्य के भीतर रेल संपर्क को मजबूत करेगी। ये नई ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान खुर्दा रोड, भुवनेश्वर, अंगुल, संबलपुर, बोलांगीर, दमनजोड़ी और लक्ष्मीपुर रोड समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।

ब्रह्मपुर-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस

केंद्रीय रेल मंत्री शाम करीब 4 बजे ओडिशा के ब्रह्मपुर और सूरत के उधना के बीच चलाई जाने वाली नई अमृत भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। अधिकारियों के अनुसार, इस ट्रेन के शुरू होने से दक्षिणी ओडिशा और गुजरात के बीच लंबी दूरी की रेल संपर्क व्यवस्था बेहतर होगी तथा देश के पश्चिमी क्षेत्र की यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधी रेल सेवा उपलब्ध होगी। 

ये भी पढ़ें-

सऊदी अरब की एयरलाइन कंपनी रियाद एयर भारत में शुरू करेगी सेवाएं, मुंबई से रियाद के लिए रोजाना मिलेगी डायरेक्ट फ्लाइट

Latest Business News