A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. बैंक ऑफ इंडिया में 3 साल की FD में 2 लाख रुपये जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कितने रुपये मिलेंगे? जानिए पूरा कैलकुलेशन

बैंक ऑफ इंडिया में 3 साल की FD में 2 लाख रुपये जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कितने रुपये मिलेंगे? जानिए पूरा कैलकुलेशन

सरकारी बैंकों की FD स्कीम उन निवेशकों को आकर्षित करती है, जो रिस्क से दूर रहकर तय ब्याज कमाना चाहते हैं। पब्लिक सेक्टर के प्रमुख बैंक बैंक ऑफ इंडिया की 3 साल की FD स्कीम इन दिनों चर्चा में है। आइए जानते हैं कि अगर आप 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो मैच्यॉरिटी पर कितनी रकम मिलेगी।

बैंक ऑफ इंडिया की FD पर...- India TV Hindi
Image Source : BANK OF INDIA/CANVA बैंक ऑफ इंडिया की FD पर ब्याज दर

बाजार में उतार-चढ़ाव और अनिश्चितता के दौर में आज भी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को सेफ इन्वेस्टमेंट का मजबूत ऑप्शन माना जाता है। अगर आप रिस्क से दूर रहकर गारंटीड रिटर्न चाहते हैं, तो पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ इंडिया की 3 साल की FD स्कीम आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आइए जानते हैं कि अगर आप 2 लाख रुपये तीन साल के लिए जमा करते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको कितनी रकम मिलेगी।

कितनी अवधि के लिए खुलती है FD?

बैंक ऑफ इंडिया में न्यूनतम 7 दिनों से लेकर अधिकतम 10 साल तक की अवधि के लिए FD अकाउंट खुलवाया जा सकता है। बैंक अपने ग्राहकों को 3% से लेकर 7.35% तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है, जो अवधि और निवेशक की श्रेणी के अनुसार तय होती है।

3 साल की FD पर कितना ब्याज?

बैंक 3 साल की FD पर अलग-अलग श्रेणियों को अलग ब्याज दर दे रहा है।

  • सामान्य नागरिकों को 6.25% सालाना ब्याज
  • वरिष्ठ नागरिकों को 6.75% सालाना ब्याज
  • अति वरिष्ठ नागरिकों को 6.90% सालाना ब्याज

यही ब्याज दरें आपके निवेश पर मिलने वाले अंतिम रिटर्न को तय करती हैं।

2 लाख रुपये जमा करने पर कितना मिलेगा?

  • सामान्य नागरिक: अगर कोई सामान्य निवेशक 2,00,000 रुपये तीन साल के लिए 6.25% ब्याज दर पर जमा करता है, तो मैच्योरिटी पर उसे कुल 2,40,897 रुपये मिलेंगे। यानी करीब 40,897 रुपये का ब्याज फायदा।
  • वरिष्ठ नागरिक: 6.75% ब्याज दर पर यही राशि तीन साल में बढ़कर 2,44,479 रुपये हो जाएगी। यानी लगभग 44,479 रुपये का ब्याज लाभ।
  • अति वरिष्ठ नागरिक: 6.90% की दर से निवेश करने पर मैच्योरिटी राशि 2,45,563 रुपये होगी। यानी 45,563 रुपये तक का ब्याज फायदा।

किसके लिए है बेहतर ऑप्शन?

जो निवेशक सुरक्षित और तय रिटर्न चाहते हैं, उनके लिए यह FD स्कीम अच्छा ऑप्शन हो सकती है। खासकर वरिष्ठ और अति वरिष्ठ नागरिकों को एक्स्ट्रा ब्याज दर का फायदा मिलता है, जिससे उनका रिटर्न और बेहतर हो जाता है।

Latest Business News