1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Bank of Baroda में 12 महीने की FD पर कितना मिलेगा ब्याज, वरिष्ठ नागरिकों के लिए क्या है खास

Bank of Baroda में 12 महीने की FD पर कितना मिलेगा ब्याज, वरिष्ठ नागरिकों के लिए क्या है खास

बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी खातों पर वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.50 प्रतिशत ज्यादा ब्याज देता है।

Bank of Baroda, Bank of Baroda FD Rates, FD Rates- India TV Hindi
Image Source : PTI बैंक ऑफ बड़ौदा

बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) खातों पर बंपर ब्याज दे रहा है। ये सरकारी बैंक एफडी खातों पर 3.50 प्रतिशत से लेकर 7.35 प्रतिशत तक का शानदार ब्याज ऑफर कर रहा है। यहां हम जानेंगे कि बैंक ऑफ बड़ौदा में 12 महीने की एफडी स्कीम पर कितना ब्याज मिल रहा है। इसके साथ ही, हम ये भी जानेंगे कि ये सरकारी बैंक वरिष्ठ नागरिकों को एफडी खातों पर क्या रिटर्न दे रहा है?

12 महीने की अवधि वाले एफडी खाते पर मिल रहा है 6.25 प्रतिशत से लेकर 6.75 प्रतिशत तक का ब्याज

बैंक ऑफ बड़ौदा में कम से कम 7 दिनों की सबसे छोटी अवधि के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। इसके अलावा, आप इस बैंक में अधिकतम 10 साल की सबसे लंबी अवधि के लिए एफडी खाता खुलवा सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा में 12 महीने यानी 1 साल की अवधि के लिए भी एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। ये बैंक 12 महीने की अवधि वाले एफडी खाते पर 6.25 प्रतिशत से लेकर 6.75 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है।

बैंक ऑफ बड़ौदा में 12 महीने की FD पर किसे कितना मिलेगा ब्याज

बैंक ऑफ बड़ौदा 12 महीने की अवधि वाले एफडी खातों पर 59 साल तक के सभी ग्राहकों को 6.25 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। इसके अलावा, ये सरकारी बैंक 60 साल या इससे ज्यादा उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों और अति वरिष्ठ नागरिकों को 12 महीने की एफडी स्कीम पर 6.75 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है। बताते चलें कि बैंक ऑफ बड़ौदा की इस एफडी स्कीम में आप अधिकतम 3 करोड़ रुपये का निवेश कर सकते हैं।

वरिष्ठ नागरिकों को कितना एक्स्ट्रा रिटर्न दे रहा है सरकारी बैंक

बताते चलें कि बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी खातों पर वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.50 प्रतिशत ज्यादा ब्याज देता है। इसके अलावा, ये सरकारी बैंक अति वरिष्ठ नागरिकों को कुछ चुनिंदा अवधि वाले एफडी खातों पर वरिष्ठ नागरिकों की तुलना में 0.10 प्रतिशत ज्यादा ब्याज देता है। हालांकि, ये बैंक 12 महीने वाली एफडी स्कीम पर वरिष्ठ नागरिकों और अति वरिष्ठ नागरिकों को बराबर ब्याज दे रहा है।

ये भी पढ़ें

बड़ी तैयारी में फोर्स मोटर्स, अगले साल लॉन्च होगा इलेक्ट्रिक ट्रैवलर- अर्बनिया का इलेक्ट्रिक वैरिएंट लाने की भी तैयारी

Latest Business News