1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Bank of Baroda में 271 दिनों की FD पर कितना मिलेगा ब्याज, वरिष्ठ नागरिकों के लिए क्या हैं दरें

Bank of Baroda में 271 दिनों की FD पर कितना मिलेगा ब्याज, वरिष्ठ नागरिकों के लिए क्या हैं दरें

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 13, 2026 11:46 pm IST,  Updated : Oct 13, 2026 11:46 pm IST

बैंक ऑफ बड़ौदा में 271 दिनों की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। ये बैंक 271 दिनों की अवधि वाले एफडी खाते पर 6.00 प्रतिशत से लेकर 6.50 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है।

Bank of Baroda, Bank of Baroda FD Rates, FD Rates- India TV Hindi
बैंक ऑफ बड़ौदा Image Source : JUSTDIAL

बैंक ऑफ बड़ौदा, देश का एक प्रमुख सरकारी बैंक है। ये सरकारी बैंक अपने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपोजिट (FD) खातों पर शानदार रिटर्न दे रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा अलग-अलग अवधि वाली एफडी स्कीम्स पर 3.50 प्रतिशत से लेकर 7.35 प्रतिशत तक का बंपर ब्याज ऑफर कर रहा है। आइए जानते हैं कि बैंक ऑफ बड़ौदा में 271 दिनों की एफडी स्कीम पर कितना ब्याज मिल रहा है। इसके साथ ही, हम ये भी जानेंगे कि ये सरकारी बैंक वरिष्ठ नागरिकों को एफडी खातों पर कितना रिटर्न दे रहा है?

271 दिनों की FD स्कीम पर कितना ब्याज दे रहा है बैंक ऑफ बड़ौदा

बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ग्राहकों को कम से कम 7 दिनों की सबसे छोटी अवधि से लेकर अधिकतम 10 साल तक की सबसे बड़ी अवधि तक के लिए एफडी खाता खुलवाने की सुविधा देता है। बैंक ऑफ बड़ौदा में 271 दिनों की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। ये बैंक 271 दिनों की अवधि वाले एफडी खाते पर 6.00 प्रतिशत से लेकर 6.50 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है।

बैंक ऑफ बड़ौदा की एफडी स्कीम में अधिकतम कितने रुपये कर सकते हैं निवेश

बैंक ऑफ बड़ौदा 271 दिनों के एफडी खातों पर 59 साल तक के सभी ग्राहकों को 6.00 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। इसके अलावा, ये सरकारी बैंक 60 साल या इससे ज्यादा उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों और अति वरिष्ठ नागरिकों को 271 दिनों की एफडी स्कीम पर 6.50 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है। बताते चलें कि बैंक ऑफ बड़ौदा की इस एफडी स्कीम में आप अधिकतम 3 करोड़ रुपये का ही निवेश कर सकते हैं।

वरिष्ठ नागरिकों को कितना एक्स्ट्रा रिटर्न दे रहा है सरकारी बैंक

बताते चलें कि बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी खातों पर वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.50 प्रतिशत ज्यादा ब्याज देता है। इसके अलावा, ये सरकारी बैंक अति वरिष्ठ नागरिकों को कुछ चुनिंदा अवधि वाले एफडी खातों पर वरिष्ठ नागरिकों की तुलना में 0.10 प्रतिशत ज्यादा ब्याज देता है। हालांकि, ये बैंक 271 दिनों वाली एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों और अति वरिष्ठ नागरिकों को बराबर ब्याज दे रहा है।

ये भी पढ़ें

भारत में 15.5 अरब डॉलर का निवेश करेगा दक्षिण कोरियाई ग्रुप, चेयरमैन ने पीएम मोदी के साथ कई बड़े मुद्दों पर की चर्चा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।