1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Bank of Baroda में 400 दिनों की FD पर कितना मिलेगा ब्याज, कम-से-कम कितने दिनों के लिए खुलवा सकते हैं खाता

Bank of Baroda में 400 दिनों की FD पर कितना मिलेगा ब्याज, कम-से-कम कितने दिनों के लिए खुलवा सकते हैं खाता

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 12, 2026 02:48 pm IST,  Updated : Sep 12, 2026 02:51 pm IST

बैंक ऑफ बड़ौदा में अधिकतम 10 साल की अवधि के लिए भी एफडी अकाउंट खुलवा सकते हैं।

Bank of Baroda, Bank of Baroda FD Rates, FD Rates- India TV Hindi
बैंक ऑफ बड़ौदा Image Source : X.COMUIDAIMUMBAI

बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) एक प्रमुख सरकारी बैंक है। ये सरकारी बैंक अपने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपोजिट (FD) स्कीम पर शानदार ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा अलग-अलग अवधि वाले एफडी खातों पर 3.50 प्रतिशत से लेकर 7.35 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। 

कम-से-कम कितने दिनों के लिए खुलवा सकते हैं खाता

बैंक ऑफ बड़ौदा कम से कम 7 दिनों की सबसे छोटी अवधि के लिए एफडी खाता खोलने की सुविधा देता है। हालांकि, आप इस बैंक में अधिकतम 10 साल की अवधि के लिए भी एफडी अकाउंट खुलवा सकते हैं। यहां हम जानेंगे कि बैंक ऑफ बड़ौदा में 400 दिनों की अवधि वाले एफडी खातों पर कितना ब्याज मिल रहा है?

400 दिनों की FD पर कितना मिलेगा ब्याज

बैंक ऑफ बड़ौदा 400 दिनों की एफडी स्कीम पर 6.25 प्रतिशत से लेकर 6.85 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा 400 दिनों के एफडी खातों पर 59 साल तक के सभी ग्राहकों को 6.25 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। इसके अलावा, ये सरकारी बैंक 60 साल या इससे ज्यादा उम्र के सीनियर सिटीजन्स को 400 दिनों की एफडी स्कीम पर 6.75 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है। इसके अलावा, ये सरकारी बैंक 400 दिनों की एफडी स्कीम पर 80 साल या इससे ज्यादा उम्र के सुपर सीनियर सिटीजन्स को 6.85 प्रतिशत का बंपर ब्याज दे रहा है। बताते चलें कि इस स्कीम में ग्राहक अधिकतम 3 करोड़ रुपये ही निवेश कर सकते हैं।

Bank of Baroda, Bank of Baroda FD Rates, FD Rates
Image Source : BANK OF BARODAबैंक ऑफ बड़ौदा एफडी रेट्स

सीनियर सिटीजन्स को क्या मिलेंगे फायदे

बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी खातों पर सीनियर सिटीजन्स को सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.50 प्रतिशत ज्यादा ब्याज देता है। इसके अलावा, ये सरकारी बैंक सुपर सीनियर सिटीजन्स को कुछ चुनिंदा अवधि वाले एफडी खातों पर सीनियर सिटीजन्स की तुलना में 0.10 प्रतिशत ज्यादा ब्याज देता है। 

बैंक ऑफ बड़ौदा ने जून में एफडी की ब्याज दरों में किया था संशोधन

बैंक ऑफ बड़ौदा ने इस साल जून में ही अपनी एफडी स्कीम की ब्याज दरों में संशोधन किया था। देश में बैंकिंग सेवाएं देने वाले तमाम बैंक, भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा तय की जाने वाली रेपो रेट को ध्यान में रखते हुए एफडी की ब्याज दरों में बदलाव करते हैं।

ये भी पढ़ें

सिर्फ 7.30 घंटे में पूरा होगा 13 घंटे का सफर, उदयपुर से डूंगरपुर, वडोदरा के रास्ते सूरत तक चलेगी नई वंदे भारत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा