1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Union Bank में 444 दिन की FD पर कितना मिलेगा ब्याज, वरिष्ठ नागरिकों को क्या मिलेंगे फायदे

Union Bank में 444 दिन की FD पर कितना मिलेगा ब्याज, वरिष्ठ नागरिकों को क्या मिलेंगे फायदे

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 07, 2026 05:39 pm IST,  Updated : Sep 07, 2026 05:39 pm IST

यूनियन बैंक अपने ग्राहकों को कम से कम 7 दिनों की अवधि के लिए एफडी खाता खोलने की सुविधा देता है।

union bank of india, union bank of india fd rates, fd, fixed deposit, union bank of india 444 days f- India TV Hindi
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया Image Source : HTTPSX.COMYADRAVISHAKEEF

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एक सरकारी बैंक है। ये सरकारी बैंक अपने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपोजिट खातों पर शानदार रिटर्न दे रहा है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में अलग-अलग अवधि वाले एफडी खातों पर 2.70 प्रतिशत से लेकर 7.30 प्रतिशत तक का ब्याज मिल रहा है। यूनियन बैंक अपने ग्राहकों को कम से कम 7 दिनों की अवधि के लिए एफडी खाता खोलने की सुविधा देता है। इसके अलावा आप इस बैंक में अधिकतम 10 साल की लंबी अवधि के लिए भी एफडी खाता खुलवा सकते हैं। आइए जानते हैं कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 444 दिनों की एफडी पर कितना ब्याज मिल रहा है। इसके साथ ही, हम ये भी जानेंगे कि इस सरकारी बैंक में एफडी खाता खुलवाने पर वरिष्ठ नागरिकों को क्या फायदे मिलेंगे?

यूनियन बैंक में 444 दिन की FD पर कितना मिलेगा ब्याज

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 444 दिनों की एफडी स्कीम पर 6.50 प्रतिशत से लेकर 7.25 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 444 दिनों की अवधि वाले एफडी खातों पर 59 साल तक के सभी ग्राहकों को 6.50 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। इसके अलावा, ये सरकारी बैंक 60 साल या इससे ज्यादा उम्र के सीनियर सिटीजन्स को 444 दिनों की एफडी स्कीम पर 7.00 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 444 दिनों की एफडी स्कीम पर 80 साल या इससे ज्यादा उम्र के सुपर सीनियर सिटीजन्स को 7.25 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। ये ब्याज दरें 3 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट पर लागू हैं।

वरिष्ठ नागरिकों को क्या मिलेंगे फायदे

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एफडी खातों पर सीनियर सिटीजन्स को सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.50 प्रतिशत ज्यादा ब्याज देता है। इसके अलावा, ये सरकारी बैंक सुपर सीनियर सिटीजन्स को एफडी खातों पर सीनियर सिटीजन्स की तुलना में 0.25 प्रतिशत ज्यादा ब्याज दे रहा है। बताते चलें कि सुपर सीनियर सिटीजन्स के मामले में अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरें भी अलग-अलग हैं।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 4 अगस्त को एफडी की ब्याज दरों में किया था संशोधन

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने आखिरी बार 4 अगस्त, 2026 में ही अपनी एफडी स्कीम की ब्याज दरों में संशोधन किया था। यूनियन बैंक के अलावा, देश के बाकी बैंकों द्वारा एफडी खातों पर दी जाने वाली ब्याज दरें, भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा तय की जाने वाली रेपो रेट पर निर्भर करती हैं।

ये भी पढ़ें

अब सिर्फ 25 दिनों में बुक कर सकेंगे LPG सिलेंडर, ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन का नहीं करना होगा इंतजार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा