1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. बिजनेस
  4. अब सिर्फ 25 दिनों में बुक कर सकेंगे LPG सिलेंडर, ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन का नहीं करना होगा इंतजार

अब सिर्फ 25 दिनों में बुक कर सकेंगे LPG सिलेंडर, ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन का नहीं करना होगा इंतजार

सुरेश गोपी ने बताया कि सरकार ने पेट्रोलियम विपणन कंपनियों को ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग का अंतराल तत्काल प्रभाव से 25 दिन करने को कहा है।

Written By: Sunil Chaurasia
Published : Sep 07, 2026 04:37 pm IST,  Updated : Sep 07, 2026 04:37 pm IST
ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छी खबर आई है। भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग अवधि को 45 दिनों से घटाकर 25 दिन कर दिया है। केंद्रीय राज्यमंत्री सुरेश गोपी ने सोमवार को ये जानकारी दी। बताते चलें कि सरकार ने पश्चिम एशिया में शुरू हुए युद्ध के कारण गैस सप्लाई में आई भारी समस्या के बाद इस साल मार्च में ग्रामीण क्षेत्रों में एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग की अवधि को बढ़ाकर 45 दिन कर दिया था।
1/5 Image Source : PTI

सुरेश गोपी ने बताया कि सरकार ने पेट्रोलियम विपणन कंपनियों को ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग का अंतराल तत्काल प्रभाव से 25 दिन करने को कहा है। यानी, अब ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को एलपीजी सिलेंडर बुक करने के लिए 45 दिनों का इंतजार नहीं करना होगा और वे सिर्फ 25 दिनों में ही नया सिलेंडर बुक कर सकेंगे।
2/5 Image Source : PTI

राज्यमंत्री सुरेश गोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर किए गए एक पोस्ट में कहा कि पश्चिम एशिया में संघर्ष की वजह से एलपीजी सप्लाई पर बने दबाव के बीच गैस सिलेंडर की बुकिंग की अवधि शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन कर दिया गया था।
3/5 Image Source : PTI

सुरेश गोपी ने कहा, ''हालांकि, अब एलपीजी सप्लाई की स्थिति में सुधार और सिलेंडर के पेंडिंग मामलों में बड़ी गिरावट को देखते हुए सरकार ने इस पाबंदी में ढील दी है। अब शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में सभी घरेलू एलपीजी उपभोक्ता 25 दिन के अंतराल पर सिलेंडर की दोबारा बुकिंग करा सकेंगे।''
4/5 Image Source : PTI

केंद्रीय मंत्री ने अपनी पोस्ट के साथ पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनियों को भेजी गई चिट्ठी की कॉपी भी शेयर की है। इस चिट्ठी में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए गैस बुकिंग की अवधि 45 दिन से घटाकर 25 दिन करने की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू करने को कहा गया है। शहरी क्षेत्रों में 25 दिन का गैस बुकिंग अंतराल पश्चिम एशिया संघर्ष के समय से ही लागू है और इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
5/5 Image Source : PTI

Advertisement