1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. PNB में 666 दिनों की FD पर कितना मिलेगा ब्याज, अधिकतम कितने रुपये का कर सकते हैं निवेश

PNB में 666 दिनों की FD पर कितना मिलेगा ब्याज, अधिकतम कितने रुपये का कर सकते हैं निवेश

PNB में न्यूनतम 7 दिनों की सबसे छोटी अवधि के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। इसके अलावा, इस बैंक में अधिकतम 10 सालों की लंबी अवधि के लिए भी एफडी खाता खुलवा सकते हैं।

PNB, PNB fd rates, PNB 666 days fd rates, PNB fd interest rates- India TV Hindi
Image Source : PTI पंजाब नेशनल बैंक

ग्राहकों की संख्या के आधार पर पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपोजिट (FD) खातों पर शानदार ब्याज दे रहा है। देश का ये सरकारी एफडी खातों पर 3.00 प्रतिशत से लेकर 7.40 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। आइए जानते हैं कि पंजाब नेशनल बैंक में 666 दिनों के एफडी खाते पर कितना ब्याज मिल रहा है?

पीएनबी में कम से कम 7 दिनों के लिए खुलवाया जा सकता है एफडी खाता

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में कम-से-कम 7 दिनों की सबसे छोटी अवधि के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। इसके अलावा, इस बैंक में अधिकतम 10 सालों की लंबी अवधि के लिए भी एफडी खाता खुलवा सकते हैं। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) 666 दिनों की एफडी स्कीम पर 6.50 प्रतिशत से लेकर 7.30 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। 

PNB में 666 दिनों की FD पर कितना मिलेगा ब्याज

पंजाब नेशनल बैंक 666 दिनों की अवधि वाले एफडी खातों पर 59 साल तक के सभी ग्राहकों को 6.50 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। इसके अलावा, ये सरकारी बैंक 60 साल या इससे ज्यादा उम्र के सीनियर सिटीजन्स को 666 दिनों की एफडी स्कीम पर 7.00 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है। पंजाब नेशनल बैंक 666 दिनों की एफडी स्कीम पर 80 साल या इससे ज्यादा उम्र के सुपर सीनियर सिटीजन्स को 7.30 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। ये ब्याज दरें 3 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट पर लागू हैं।

सीनियर सिटीजन के लिए क्या हैं ब्याज दरें

पंजाब नेशनल बैंक एफडी खातों पर सीनियर सिटीजन्स को सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.50 प्रतिशत ज्यादा ब्याज देता है। इसके अलावा, ये सरकारी बैंक सुपर सीनियर सिटीजन्स को एफडी खातों पर सीनियर सिटीजन्स की तुलना में 0.30 प्रतिशत ज्यादा ब्याज दे रहा है। बताते चलें कि पंजाब नेशनल बैंक ने आखिरी बार 1 जून, 2026 में ही अपनी एफडी स्कीम की ब्याज दरों में संशोधन किया था। 

रेपो रेट पर निर्भर करती है एफडी की ब्याज दरें

पंजाब नेशनल बैंक के अलावा, देश के बाकी बैंकों द्वारा एफडी खातों पर दी जाने वाली ब्याज दरें, भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा तय की जाने वाली रेपो रेट पर निर्भर करती हैं। भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी प्रत्येक दो महीने में एक मीटिंग आयोजित करती है, जिसमें देश की अर्थव्यवस्था, महंगाई आदि अहम बातों का ध्यान में रखकर रेपो रेट तय की जाती है।

ये भी पढ़ें

घड़ियों का बिजनेस बढ़ाएगी टाइटन, छोटी और उभरती हुई कंपनियों में निवेश करने के साथ ही अधिग्रहण के लिए भी तैयार

Latest Business News