शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में बढ़ते निवेश के बावजूद आज भी बड़ी संख्या में लोग फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को सबसे सुरक्षित निवेश मानते हैं। खासकर ऐसे लोग, जो बिना जोखिम के तय रिटर्न चाहते हैं, उनके लिए FD आज भी पहली पसंद बनी हुई है। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक यानी SBI अपने ग्राहकों को अलग-अलग अवधि की FD पर 3.05% से 7.15% तक ब्याज दे रहा है। आज हम जानेंगे कि एसबीआई में 555 दिनों की एफडी स्कीम में 2,00,000 रुपये जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कुल कितने रुपये मिलेंगे और उसमें कितना ब्याज शामिल होगा?
कितनी अवधि वाली एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है एसबीआई
भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को एफडी में निवेश के कई ऑप्शन देता है। ग्राहक बैंक में सिर्फ 7 दिनों से लेकर अधिकतम 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी करवा सकते हैं। बैंक की 555 दिनों वाली एफडी स्कीम पर 60 साल से कम उम्र के ग्राहकों को 6.25% ब्याज मिल रहा है। वहीं, 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को इस स्कीम पर 6.75% ब्याज दिया जा रहा है। इसके अलावा, 80 साल से ज्यादा उम्र के अति वरिष्ठ नागरिकों को 555 दिन की एफडी पर 6.85% ब्याज का फायदा मिल रहा है।
555 दिन की FD में 2,00,000 रुपये जमा करें तो कितना मिलेगा ब्याज
भारतीय स्टेट बैंक में 555 दिनों की एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करें तो सामान्य नागरिकों को मैच्यॉरिटी पर 19,156 रुपये के फिक्स ब्याज समेत कुल 2,19,156 रुपये मिलेंगे। इसी तरह, भारतीय स्टेट बैंक में 555 दिनों की एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करें तो वरिष्ठ नागरिकों को मैच्यॉरिटी पर 20,726 रुपये के फिक्स ब्याज समेत कुल 2,20,726 रुपये मिलेंगे। जबकि, अति वरिष्ठ नागरिकों को भारतीय स्टेट बैंक में 555 दिनों की एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करने पर 21,041 रुपये के फिक्स ब्याज समेत कुल 2,21,041 रुपये मिलेंगे।
Latest Business News