1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. PNB में 1 साल की FD पर 60 साल से कम उम्र के लोगों को कितना मिल रहा ब्याज? पैसे लगाने से पहले देख लें चार्ट

PNB में 1 साल की FD पर 60 साल से कम उम्र के लोगों को कितना मिल रहा ब्याज? पैसे लगाने से पहले देख लें चार्ट

अगर आप अपनी बचत को सुरक्षित जगह पर निवेश करना चाहते हैं, तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आज भी एक लोकप्रिय विकल्प है। पंजाब नेशनल बैंक यानी PNB भी अलग-अलग अवधि की FD पर आकर्षक ब्याज दे रहा है।

पंजाब नैशनल बैंक की FD...- India TV Hindi
Image Source : ANI पंजाब नैशनल बैंक की FD पर रिटर्न

सुरक्षित निवेश और तय रिटर्न की बात आए, तो आज भी देश के बड़े सरकारी बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम्स आम निवेशकों की पहली पसंद बनी हुई हैं। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंकों में से एक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) अपने ग्राहकों को 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि वाली एफडी पर शानदार ब्याज दे रहा है। खास बात यह है कि उम्र के हिसाब से ब्याज दरों में भी अंतर होता है। आइए जानते हैं कि पंजाब नेशनल बैंक में 1 साल के एफडी पर 60 साल से कम उम्र के लोगों को कितना ब्याज मिल रहा है?

1 साल की FD पर सामान्य ग्राहकों को कितना ब्याज?

60 साल से कम उम्र के ग्राहकों के लिए PNB की 1 साल की FD पर 6.25% सालाना ब्याज दर लागू है। यानी अगर कोई सामान्य ग्राहक 3 करोड़ रुपये से कम की राशि 1 साल के लिए FD में जमा करता है, तो उसे 6.25% की दर से ब्याज मिलेगा। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को इसी अवधि की FD पर ज्यादा ब्याज मिलता है। 60 साल या उससे अधिक उम्र के ग्राहकों के लिए यह दर 6.75% है।

Image Source : Official websitePNB में फिक्स्ड डिपॉजिट पर रिटर्न

80 साल वालों को मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज

PNB सुपर सीनियर सिटीजन यानी 80 साल या उससे अधिक उम्र के ग्राहकों को 1 साल की FD पर 7.05% ब्याज दे रहा है। इस तरह उम्र बढ़ने के साथ FD पर मिलने वाला रिटर्न भी बढ़ जाता है।

PNB की 1 साल की FD का ब्याज चार्ट

ग्राहक की उम्र 1 साल की FD पर ब्याज
60 साल से कम 6.25%
60 साल या उससे अधिक 6.75%
80 साल या उससे अधिक 7.05%

सीनियर सिटीजन को 0.50% अतिरिक्त ब्याज

PNB सामान्य ग्राहकों की तुलना में वरिष्ठ नागरिकों को FD पर 0.50 प्रतिशत ज्यादा ब्याज देता है। वहीं सुपर सीनियर सिटीजन को वरिष्ठ नागरिकों की दर से 0.30 प्रतिशत एक्स्ट्रा ब्याज मिलता है।

जून में हुआ था आखिरी बदलाव

PNB ने अपनी FD की ब्याज दरों में आखिरी संशोधन 1 जून 2026 को किया था। बैंक फिलहाल अलग-अलग अवधि की FD पर 3.00% से 7.40% तक ब्याज ऑफर कर रहा है।

यह भी पढ़ें- SBI की 444 दिन वाली FD में वरिष्ठ नागरिकों को कितना मिला रहा ब्याज? पैसा लगाने से पहले जान लें पूरा हिसाब

Latest Business News