1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Bank of India में 12 महीने की FD पर कितना मिल रहा ब्याज, सीनियर सिटीजन के लिए क्या है ब्याज दरें

Bank of India में 12 महीने की FD पर कितना मिल रहा ब्याज, सीनियर सिटीजन के लिए क्या है ब्याज दरें

बैंक ऑफ इंडिया सीनियर सिटीजन को सामान्य नागरिकों की तुलना में एफडी खातों पर 0.50 प्रतिशत ज्यादा ब्याज दे रहा है।

bank of india, bank of india fd rates, bank of india 12 months fd rates, bank of india fd interest r- India TV Hindi
Image Source : PTI बैंक ऑफ इंडिया

देश में अभी कुल 12 सरकारी बैंक नागरिकों को बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। बैंक ऑफ इंडिया, इन्हीं 12 सरकारी बैंकों में से एक है। बैंक ऑफ इंडिया फिक्स्ड डिपोजिट (FD) खातों पर शानदार ब्याज दे रहा है। बैंक ऑफ इंडिया में कम से कम 7 दिनों के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। अगर आप इस सरकारी बैंक में लंबी अवधि के लिए एफडी खाता खुलवाना चाहते हैं, तो आप इसमें अधिकतम 10 साल की अवधि के लिए भी एफडी खाता खुलवा सकते हैं। आइए जानते हैं कि बैंक ऑफ इंडिया 12 महीने की एफडी पर कितना ब्याज दे रहा है?

12 महीने की एफडी पर कितना ब्याज दे रहा है बैंक ऑफ इंडिया

बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को 12 महीने की एफडी पर 6.50 प्रतिशत से लेकर 7.15 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। बैंक ऑफ इंडिया, 12 महीने यानी 1 साल की अवधि वाले एफडी खातों पर 59 साल तक के सभी ग्राहकों को 6.50 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। जिन ग्राहकों की उम्र 60 साल या इससे ज्यादा है, उन्हें 12 महीने की एफडी स्कीम पर 7.00 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है और जिन ग्राहकों की उम्र 80 साल या इससे ज्यादा है, उन्हें 12 महीने की एफडी स्कीम पर 7.15 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है। ये ब्याज दरें 3 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट के लिए ही मान्य हैं।

सीनियर सिटीजन को क्या मिलेंगे फायदे

बैंक ऑफ इंडिया सीनियर सिटीजन को सामान्य नागरिकों की तुलना में एफडी खातों पर 0.50 प्रतिशत ज्यादा ब्याज दे रहा है। ये बैंक सुपर सीनियर सिटीजन यानी जिनकी उम्र 80 साल या इससे भी ज्यादा हैं, उन्हें सामान्य ग्राहकों की तुलना में 0.65 प्रतिशत ज्यादा ब्याज मिल रहा है। बताते चलें कि बैंक ऑफ इंडिया कम से कम 6 महीने और अधिकतम 3 साल की अवधि वाले एफडी खातों पर ही सीनियर सिटीजन और सुपर सीनियर सिटीजन को अतिरिक्त ब्याज का लाभ दे रहा है।

रेपो रेट का एफडी की ब्याज दरों पर क्या पड़ता है असर

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आज लगातार चौथी बार रेपो रेट को स्थिर रखने की घोषणा की थी। आरबीआई ने आखिरी बार दिसंबर 2025 में रेपो रेट को 0.25 प्रतिशत की कटौती के साथ 5.25 प्रतिशत किया था। रेपो रेट घटाए जाने पर लोन की ब्याज दरों के साथ-साथ फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरें भी कम हो जाती हैं। इसी तरह, रेपो रेट बढ़ाए जाने पर लोन की ब्याज दरों के साथ-साथ फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें भी बढ़ जाती हैं।

ये भी पढ़ें

देशभर के 121 टोल प्लाजा पर शुरू हुई डिजिटल FASTag लोकल पास सुविधा, जानें किसे मिलेगा फायदा

Latest Business News