1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Central Bank में 24 महीने की FD पर कितना मिलेगा ब्याज, सीनियर सिटीजन को क्या मिलेंगे फायदे

Central Bank में 24 महीने की FD पर कितना मिलेगा ब्याज, सीनियर सिटीजन को क्या मिलेंगे फायदे

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Aug 15, 2026 05:43 pm IST,  Updated : Aug 15, 2026 05:43 pm IST

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में कम से कम 7 दिनों के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है।

central bank of india, central bank of india fd rates, central bank of india 24 months fd rates, cen- India TV Hindi
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया Image Source : JUSTDIAL

देश के तमाम सरकारी बैंक अपने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपोजिट (FD) खातों पर शानदार रिटर्न दे रहे हैं। देश के प्रमुख सरकारी बैंकों में शामिल सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भी एफडी खातों पर आकर्षक ब्याज दे रहा है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में कम से कम 7 दिनों के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। अगर आप लंबी अवधि के लिए एफडी खाता खुलवाना चाहते हैं तो ये बैंक अपने ग्राहकों को अधिकतम 10 साल की अवधि के लिए एफडी खाता खोलने की सुविधा देता है। आइए जानते हैं कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 24 महीने की एफडी पर कितना ब्याज मिल रहा है?

24 महीने की एफडी स्कीम पर कितना ब्याज दे रहा है सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को 24 महीने की एफडी पर 6.25 प्रतिशत से लेकर 6.75 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, 24 महीने यानी 2 साल की अवधि वाले एफडी खातों पर 59 साल तक के सभी ग्राहकों को 6.25 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। जिन ग्राहकों की उम्र 60 साल या इससे ज्यादा है, उन्हें 24 महीने की एफडी स्कीम पर 6.75 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। ये ब्याज दरें 3 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट के लिए ही मान्य हैं।

सीनियर सिटीजन को क्या मिलेंगे फायदे

बाकी बैंकों की तरह, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भी सीनियर सिटीजन को सामान्य नागरिकों की तुलना में एफडी खातों पर 0.50 प्रतिशत ज्यादा ब्याज देता है। हालांकि, ये बैंक सुपर सीनियर सिटीजन यानी जिनकी उम्र 80 साल या इससे भी ज्यादा हैं, उन्हें नॉन-कॉलेबल खातों पर ही एक्स्ट्रा ब्याज देता है। बताते चलें कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने आखिरी बार 10 अगस्त, 2026 को अपनी एफडी स्कीम की ब्याज दरों में संशोधन किया था।

रेपो रेट का एफडी की ब्याज दरों पर क्या पड़ता है असर

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आज लगातार चौथी बार रेपो रेट को स्थिर रखने की घोषणा की थी। आरबीआई ने आखिरी बार दिसंबर 2025 में रेपो रेट को 0.25 प्रतिशत की कटौती के साथ 5.25 प्रतिशत किया था। रेपो रेट घटाए जाने पर लोन की ब्याज दरों के साथ-साथ फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरें भी कम हो जाती हैं। इसी तरह, रेपो रेट बढ़ाए जाने पर लोन की ब्याज दरों के साथ-साथ फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें भी बढ़ जाती हैं।

ये भी पढ़ें

किसानों को 300 रुपये में मिल रहा 3000 रुपये वाला यूरिया, पीएम मोदी बोले- सरकार खुद उठा रही है बोझ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा