1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. किसानों को 300 रुपये में मिल रहा 3000 रुपये वाला यूरिया, पीएम मोदी बोले- सरकार खुद उठा रही है बोझ

किसानों को 300 रुपये में मिल रहा 3000 रुपये वाला यूरिया, पीएम मोदी बोले- सरकार खुद उठा रही है बोझ

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Aug 15, 2026 05:20 pm IST,  Updated : Aug 15, 2026 05:20 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से देश को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर 3,000 रुपये प्रति बोरी की लागत वाला यूरिया हमारे किसानों को 300 रुपये में दिया जा रहा है।

farmers, urea, dap, urea price, dap price- India TV Hindi
यूरिया Image Source : DIPR, RAJASTHAN

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भू-राजनीतिक तनावों के कारण वैश्विक कीमतों में तेजी के बावजूद सरकार ने किसानों को दो सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले उर्वरकों - यूरिया और डीएपी सस्ती दरों पर उपलब्ध कराया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के भाषण में कहा कि वैश्विक स्तर पर यूरिया की कीमत 3,000 रुपये प्रति बोरी तक पहुंच गई है, लेकिन हमने किसानों पर ये बोझ नहीं पड़ने दिया और सरकार खुद ये बोझ उठा रही है।

किसानों को 300 रुपये में दिया जा रहा है 3000 रुपये वाला यूरिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से देश को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर 3,000 रुपये प्रति बोरी की लागत वाला यूरिया हमारे किसानों को 300 रुपये में दिया जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा, ''इसके अलावा, DAP की वैश्विक कीमत बढ़कर 5,000 रुपये प्रति बोरी हो गई है, लेकिन हम इसे किसानों को 1,350 रुपये प्रति बोरी के भाव से दे रहे हैं।'' 

वैश्विक चुनौतियों के बावजूद सरकार ने ''नागरिक देवो भव'' के मंत्र के साथ किया काम

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद सरकार ने ''नागरिक देवो भव'' के मंत्र के साथ काम किया है और एक के बाद एक कई बड़े कदम उठाए हैं। पीएम मोदी ने कहा, ''हमने कभी नहीं सोचा था कि पश्चिम एशिया संकट पैदा होगी। लेकिन संकट के इस दौर में इन सभी कोशिशों ने बोझ को कम करने में मदद की है। आज हमारे देश में गैस, पेट्रोल और यूरिया उपलब्ध है।''

अंतरराष्ट्रीय कीमतों में उछाल के बावजूद सरकार ने यूरिया और DAP की उपलब्धता सुनिश्चित की

पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है और अंतरराष्ट्रीय कीमतों में उछाल के बावजूद सरकार ने यूरिया और डाई-अमोनियम फॉस्फेट (DAP) की उपलब्धता सुनिश्चित की है। प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक 'विकसित भारत' के लक्ष्य के तहत आयात पर निर्भरता कम करने और आत्मनिर्भरता हासिल करने की आवश्यकता को भी दोहराया। 

देश की अर्थव्यवस्था पर खास फोकस 

बताते चलें कि प्रधानमंत्री के भाषण में देश की अर्थव्यवस्था पर खास फोकस दिखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में मैन्युफैक्चरिंग, फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, कृषि, गति शक्ति, ग्लोबलाइजेशन, ग्रीन इकोनॉमी और ब्लू इकोनॉमी का जिक्र किया।

ये भी पढ़ें

छोटे टैक्सपेयर्स 31 दिसंबर तक कर सकेंगे अघोषित विदेशी संपत्ति की घोषणा, 16 अगस्त से शुरू होगी योजना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा