A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Home Loan Interest Rates: कौन-सा सरकारी बैंक दे रहा सबसे सस्ता होम लोन? यहां देखिए पूरी लिस्ट

Home Loan Interest Rates: कौन-सा सरकारी बैंक दे रहा सबसे सस्ता होम लोन? यहां देखिए पूरी लिस्ट

अगर आप नया घर खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। देश के कई सरकारी बैंक इस समय कम ब्याज दर पर होम लोन ऑफर कर रहे हैं।

सरकारी बैंकों के होम...- India TV Hindi
Image Source : CANVA सरकारी बैंकों के होम लोन ब्याज दरें

अपना खुद का घर होना हर इंसान का सबसे बड़ा सपना होता है। लेकिन आज के दौर में जब महंगाई बढ़ रही है और हाल ही में रुपये के उतार-चढ़ाव की वजह से बाजार में हलचल है, तब घर खरीदने के लिए होम लोन की ब्याज दरें सबसे ज्यादा मायने रखती हैं। ब्याज दरों में मामूली सा अंतर भी आपके लाखों रुपये बचा सकता है या फिर आपकी जेब पर भारी बोझ डाल सकता है।

यदि आप भी इस साल अपना आशियाना बनाने या खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और देश के भरोसेमंद सरकारी बैंकों से लोन लेना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मौजूदा दिशानिर्देशों के बीच, देश के प्रमुख सरकारी बैंकों ने होम लोन की नई दरें जारी की हैं। आइए जानते हैं कि इस समय कौन-सा सरकारी बैंक सबसे सस्ता होम लोन दे रहा है।

सरकारी बैंकों की होम लोन ब्याज दरें

सरकारी बैंक का नाम न्यूनतम ब्याज दर (प्रति वर्ष)
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 7.25%
बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) 7.20%
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) 7.75%
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 7.15%
कैनरा बैंक 7.15%
बैंक ऑफ इंडिया (BoI) 7.10%

लोन लेने से पहले इन 3 बातों का रखें ध्यान

  • सिबिल स्कोर: ऊपर दी गई सबसे कम ब्याज दरें (जैसे 8.40%) केवल उन्हीं ग्राहकों को मिलती हैं जिनका सिबिल स्कोर 750 या उससे ज्यादा होता है। स्कोर खराब होने पर बैंक ज्यादा ब्याज वसूलते हैं।
  • प्रोसेसिंग फीस: लोन लेते समय केवल ब्याज दर न देखें, बल्कि यह भी चेक करें कि बैंक प्रोसेसिंग फीस और एडमिनिस्ट्रेटिव चार्ज के नाम पर कितना पैसा ले रहा है।
  • फ्लोटिंग बनाम फिक्स्ड रेट: हमेशा फ्लोटिंग ब्याज दर चुनना समझदारी होती है, क्योंकि भविष्य में जब आरबीआई रेपो रेट कम करेगा, तो आपकी ईएमआई भी अपने आप कम हो जाएगी।

Latest Business News